भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत में आज भी एक बड़ी आबादी का हिस्सा गांव में रहता है और उसका मुख्य व्यवसाय खेती ही है। खेती करने वाले ग्रामीण किसान कहे जाते हैं। ये हमारे देश के दूसरे लोगों के लिए अनाज पैदा करते हैं। जिससे अन्य कामों में लगे हुए लोगों का पेट भर सकें। वैसे तो खेती कहने सुनने में बहुत आसान शब्द लगता है लेकिन इसको करना उतना ही महंगा और मेहनत का काम है। एक किसान को फसल बोने के लिए महंगे बीज खरीदनी होती है, लाइन में लगकर खाद खरीदनी होती है, सर्द रातों में जागकर सिंचाई करनी पड़ती है। इतनी मेहनत करने के बाद भी प्राकृतिक आपदा उसके फसल को बर्बाद कर देती है। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर केंद्र और राज्य की सरकारों ने किसानों के हित के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं जो उन्हें आर्थिक नुकसान होने पर काफी राहत देती हैं। आइए जानते है सरकार की वो योजनाएं जो किसानों को राहत देती हैं -
Kisan Yojna: किसानों के लिए सरकार की ये चार योजनाएं हैं फायदेमंद, खरीद सकते हैं खाद, बीज और ट्रैक्टर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
यह योजना उन छोटे किसानों के लिए है जो 2 हेक्टेयर की जमीन के मालिक है और छोटे किसान है। इस योजना में किसानों को 1 साल के लिए 6000 रुपये 3 किश्तों में यानी 2000 रुपये एक किश्त में इनके बैंक खाते में सीधे भेज दिए जाते हैं। अगर आप एक किसान है या किसी किसान परिवार से है और योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं और वहां के CSC काउंटर पर जाके पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर या PM Kisan GOI मोबाईल ऐप के जरिए भी पंजीकरण करवाना सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
देश में किसानो को आंधी, सूखा, बारिश, भूकंप,ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसान को फसल का नुकसान हुआ है और उसका बीमा इस योजना में है तो उसे 40,700 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। योजना में एक पूरी फसल का समय आता है।
किसान क्रेडिट योजना
इस योजना में किसानों को उनकी जरूरत के समय कर्ज मिलता है। ये योजना नाबार्ड ने शुरू की थी। अब इस योजना को किसान सम्मान निधि योजना के साथ लिंक कर दिया गया है। योजना में किसान 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं।
इस योजना के तहत किसानों को सरकार ट्रैक्टर खरीदने में आधी सब्सिडी दे रही है। किसानों को ट्रैक्टर की आधी कीमत ही देनी होगी, जबकि आधी कीमत सरकार देगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो, बैंक की डिटेल, जमीन के कागज होने चाहिए। आवेदन करने के लिए किसान किसी भी नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।