फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: अब बिना ट्रेन टिकट कैंसल किए आप बदल सकेंगे अपनी यात्रा की तारीख, जानिए और क्या हुए हैं बड़े बदलाव

Wed, 20 Oct 2021 04:28 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway IRCTC after this decision you can prepone or postpone your journey in Indian railway know all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हर रोज करोड़ों लोग इस माध्यम का उपयोग अपने आवागमन के लिए करते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। अब आप बिना ट्रेन टिकट को कैंसल किए अपनी यात्रा की तारीख बदल सकेंगे। इस पहल से देश भर के करोड़ों यात्रियों को सीधा फायदा होने वाला है। भारतीय रेलवे द्वारा बदले गए इन नियमों के बाद अब यात्री अपनी यात्रा को prepone और postponed भी कर सकते हैं। अब तारीख को बदलने के अलावा यात्री अपनी यात्रा का बोर्डिंग स्टेशन भी चेंज कर सकेंगे। इसके लिए यात्री को बोर्डिंग स्टेशन के मैनेजर को एक लिखित एप्लीकेशन देना होगा या उन्हें यात्रा के 24 घंटे पहले किसी कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर पर जाकर अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदलवाना होगा। इसके अलावा भी भारतीय रेलवे ने कई और बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में -

Indian Railway IRCTC after this decision you can prepone or postpone your journey in Indian railway know all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय रेलवे द्वारा किए गए इन बदलावों के तहत अब आप अपनी यात्रा के गंतव्य स्टेशन को भी आगे बढ़ा सकते हैं। अर्थात आपने जिस स्टेशन तक टिकट को बुक किया था उसके आगे के स्टेशन तक भी आप जा सकेंगे। 

Indian Railway IRCTC after this decision you can prepone or postpone your journey in Indian railway know all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इसके लिए यात्री को टिकट चेकिंग स्टाफ से मिलकर उन्हें अपनी यात्रा के विषय में जानकारी देनी होगी। इन बदलावों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि आप अपनी यात्रा की तारीख को केवल एक बार ही Prepone या Postponed कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway IRCTC after this decision you can prepone or postpone your journey in Indian railway know all details about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

यात्रा की तारीख को prepone या postponed करने के लिए आपको 48 घंटे पहले रिजर्वेशन ऑफिस में जाना होगा। वहां जाकर आपको अपने टिकट को सरेंडर करना है। इस बात का ध्यान रखें कि ये सुविधा केवल ऑफलाइन टिकटों पर ही मौजूद है। आप इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन टिकट पर नहीं उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed