फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Pension System: अब रिटायरमेंट के बाद आप हो जाएंगे करोड़पति, मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Wed, 20 Oct 2021 04:00 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Oct 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
National pension scheme after retirement you can get 50 thousands pension every month know all details about this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अक्सर नौकरीपेशा लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर देते हैं। वे निवेश के ऐसे तमाम विकल्पों की खोज करते हैं, जहां से उनको एक अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सके। ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद प्रोविडेंट फंड पर ही निर्भर करते हैं। वहीं कई लोग म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट, इंडेक्स फंड, क्रिप्टो, LIC आदि तमाम जगहों पर निवेश करके अपने पैसों को ग्रो करते हैं। वहीं दूसरी तरफ NPS यानी न्यू पेंशन सिस्टम में आप निवेश करके अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित बना सकते हैं। निवेश के रूप में ये अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है। इसकी मदद से आप रिटायर होने के बाद 50 हजार रुपये महीने की पेंशन उठा सकते हैं।  न्यू पेंशन सिस्टम को लेकर देश भर के कई लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ये काफी फायदेमंद स्कीम है। इस स्कीम की मदद से आपको अपने बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

National pension scheme after retirement you can get 50 thousands pension every month know all details about this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

यदि आपकी उम्र 30 वर्ष है और आप हर महीने न्यू पेंशन स्कीम में 10 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 वर्ष की उम्र होने पर आपको एक मुश्त 1 करोड़ रुपये और 50 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। ऐसे में रिटायर होने के बाद आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आत्मनिर्भर होकर अपनी आगे की जिंदगी जी सकते हैं।

National pension scheme after retirement you can get 50 thousands pension every month know all details about this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको अनुमानित 9 से लेकर 12 प्रतिशत तक का रिटर्न प्राप्त होगा। यही नहीं इसमें निवेश करके आप हर साल 2 लाख रुपये तक का टैक्स भी बचा पाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि रिटर्न अनुमानित हैं। बाजार के आधार पर आपको मिलने वाला लाभ थोड़ा बहुत इधर उधर भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National pension scheme after retirement you can get 50 thousands pension every month know all details about this scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

NPS स्कीम में टोटल वेल्थ और आपको मिलने वाली पेंशन कई बातों पर निर्भर करेगी। जैसे इस बीच इक्विटी मार्केट ने कैसा परफॉर्म किया है? या आपकी उम्र क्या है? इस स्कीम में 18 से 65 उम्र तक का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed