फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेस्टिव सीजन में खरीदने जा रहे हैं सोने के सिक्के तो रखें इन बातों का ख्याल, होगा फायदा

Thu, 12 Oct 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 12 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
if planning to buy gold coin this festive season, than know these things before buying

दिवाली से पहले धनतेरस पर कई लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। ज्यादातर लोग चांदी के बजाए सोना खरीदना शुभ मानते हैं। धनतेरस पर ज्यादातर बिक्री ज्वैलरी के बजाए सोने और चांदी के सिक्कों की होती है। चांदी के बजाए लोग सोने के सिक्कों को खरीदने में ज्यादा अहमियत देते हैं, वो इसलिए क्योंकि आगे चलकर इनको अगर कोई बेचता है तो रिटर्न अच्छा मिलता है। 



हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि सोने के सिक्कों को खरीदने से पहले किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए.....

Trending Videos
if planning to buy gold coin this festive season, than know these things before buying
गोल्ड क्वाइन की शुद्धता
सोने के सिक्कों की शुद्धता को परखने के दो तरीके हैं। एक है कैरेट और दूसरा फाइननेस। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 24/24 पार्ट सोना होता है। इसके बाद 22 कैरट गोल्ड आता है, जिसमें 22 पार्ट में सोना होता है और दो पार्ट चांदी अथवा अन्य कोई मेटल मिक्स होता है। इसके अलावा फाइननेस भी शुद्धता जांचने का एक तरीका है। 
 
if planning to buy gold coin this festive season, than know these things before buying

हॉलमार्किंग
केंद्र सरकार द्वारा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड को सोने के सिक्कों और ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग करने के लिए अधिकृत कर रखा है। हॉलमार्किंग इसलिए की जाती है, ताकि सोने की शुद्धता के बारे में बता सके। यह एक प्रकार का सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट होता है, कि जो सोना आप खरीद रहे हैं वो असली है। अभी फिलहाल 22, 18 और 14 कैरेट के गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग करता है। 24 कैरट के गोल्ड को आप बीआईएस द्वारा अप्रूव की गई लैब में चेक करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if planning to buy gold coin this festive season, than know these things before buying
- फोटो : Amar ujala
पैकेजिंग
सोने के सिक्के टेम्पर प्रूफ पैकिंग में आते हैं। अगर आप इनको आगे चलकर बेचना चाहते हैं तो कभी भी इनकी पैकिंग से छेड़छाड़ न करें। सिक्के 0.5 ग्राम से शुरू होकर के 50 ग्राम की रेंज में आते हैं। 
विज्ञापन
if planning to buy gold coin this festive season, than know these things before buying
gold coins
खरीदकर बेचना होता है आसान
सोने के सिक्कों को खरीदकर बाद में बेचने में आसानी होती है। इसके साथ ही इन पर मेकिंग चार्ज भी कम लगता है। सोने के सिक्कों पर मेकिंग चार्ज 4 फीसदी से 11 फीसदी के बीच लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed