फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बड़ा आसान है SBI में जनधन खाते को सेविंग अकाउंट में बदलना, ये रही प्रक्रिया

Thu, 25 Nov 2021 12:41 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
How to Convert Jan dhan account to normal account in State Bank of India know the process
how to convert jan dhan account to normal account - फोटो : Istock

भारत में बैंकिंग की पहुंच बढ़ाने और लोगों को सहायता और बीमा देने के उद्देश्य से सरकार ने जनधन योजना की शुरुआत की थी। योजना के आने के बाद से भारत में बड़े पैमाने पर लोगों ने जनधन बैंक अकाउंट में अपना खाता खुलवाया है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं और सब्सिडी का लाभ भी इसके जरिए जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचाया जा रहा है। हालांकि बैंकों द्वारा दी जाने वाली ऐसी कई सुविधाएं हैं, जो जनधन खाताधारकों को नहीं मिल पाती। ये सुविधाएं अक्सर सेविंग/नॉर्मल अकाउंट के खाताधारकों को मिलती हैं। अगर आपका जनधन अकाउंट है और उसे आप सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसके विषय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्विटर पर जानकारी दी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसके जरिए आप अपने जनधन अकाउंट को एसबीआई सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

How to Convert Jan dhan account to normal account in State Bank of India know the process
how to convert jan dhan account to normal account - फोटो : Istock

इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में विजिट करना होगा। उसके बाद आपको वहां पर जनधन अकाउंट को सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना है। इसके अलावा आपको बैंक में केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। 

How to Convert Jan dhan account to normal account in State Bank of India know the process
how to convert jan dhan account to normal account - फोटो : Istock

जरूरी दस्तावेजों में आपको अपना पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होगी। आपको केवाईसी फॉर्म के साथ इन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Convert Jan dhan account to normal account in State Bank of India know the process
how to convert jan dhan account to normal account - फोटो : Istock

इसके बाद आपके आवेदन पत्र को वेरीफाई किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन में कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है, तो आपके जनधन खाते को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद आप बैंक द्वारा दी जाने वाली वो तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो सेविंग/नॉर्मल अकाउंट के खाताधारकों को मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed