फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMSBY Scheme: एक रुपये में मिलेगा 2 लाख तक का बीमा, जानें कैसे करें आवेदन और क्या हैं फायदे

Sat, 25 Dec 2021 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Dec 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
how to apply and benefits of Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : iStock

सरकार द्वारा कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका फायदा आम नागिरक को मिलता है। वहीं, कई योजनाओं में समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं और नई-नई योजनाओं को भी लाया जाता है। देश की बड़ी आबादी को लाभ दिया जा सके, इसके लिए सरकार समय-समय पर जरूरी कदम उठाती रहती है। जैसे- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को ही ले लीजए। ये एक बीमा योजना है, जिसमें केंद्र सरकर द्वारा लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इसमें प्रीमियम बेहद कम होता है, और इस योजना के तहत लाभ अच्छा मिलता है। लेकिन अब भी ज्यादातर लोग इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं या फिर उन्हें इसके बारे में बेहद कम जानकारी है। जबकि ये काफी काम की योजना है। ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानना चाहते हैं या इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

how to apply and benefits of Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : pixabay

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेना है, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है। जहां से आप इस योजना के लिए आवेदन भरकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
how to apply and benefits of Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : istock

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक तरह से एक्सीडेंट पॉलिसी है। आपको इसमें हर महीने 1 रुपये यानी साल में 12 रुपये देने पड़ते हैं, जिसके बदले में आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply and benefits of Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : iStock

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आपको इस योजना में अगर आवेदन करना है, तो इसके लिए आपकी उम्र 17 से 70 साल के बीच होनी है। साथ ही आपका बैंक में सेविंग खाता भी होना जरूरी है।
विज्ञापन
how to apply and benefits of Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे - फोटो : iStock

क्या मिलता है इसमें?

  • बात अगर इस योजना में मिलने वाले लाभ की करें, तो अगर आपकी दुर्घटना में मौत हो जाती है या फिर आप पूरी तरह विक्लांग हो जाते हैं, तो आपको 2 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि आंशिक तौर पर विक्लांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed