अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी के स्कीम्स में पैसों को निवेश करते हैं। हालांकि आपकी एलआईसी पॉलिसी तभी सुचारू रूप से चलती है, जब आप उसका मासिक प्रीमियम ठीक समय पर भरते हैं। एलआईसी का प्रीमियम आप कैश और ऑनलाइन दोनों तरह से भर सकते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि आप अपने एलआईसी का प्रीमियम पीएफ खाते से भी भर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। पीएफ खाते से एलआईसी का प्रीमियम भरना काफी आसान है। इस प्रक्रिया को करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारत में कई लोग अपने एलआईसी का प्रीमियम पीएफ खाते के जरिए अदा करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसके जरिए आप पीएफ खाते से LIC के प्रीमियम को भर सकते हैं।
जरूरत की बात: बड़ा आसान है पीएफ खाते से एलआईसी के प्रीमियम को भरना, जानें क्या है प्रोसेस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन