आपने कई बार म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में सुना होगा। इसमें निवेश से संबंधित कई सारे विज्ञापनों को भी आपने देखा होगा। म्यूचुअल फंड आज के कई छोटे और बड़े हर निवेशों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा कई सारे छोटे निवेश जो शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, वो म्यूचुअल फंड के एसआईपी के जरिए अपना सीधा निवेश करते हैं। मगर कई बार जल्दबाजी में वो ऐसी छोटी-छोटी कई गलतियां कर देते हैं, जिससे उनका पूरा का पूरा निवेश डूब जाता है। ऐसी परिस्थिति में उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड के एसआईपी के जरिए अपना निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। ताकि आप ऐसे कई घाटों से बच सकें और ज्यादा-से ज्यादा लाभ उठा सकें। तो चलिए जानते हैं, उन 4 गलतियों के बारे में जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए...
{"_id":"61af31c099433b37a521d45a","slug":"do-you-make-these-four-mistakes-when-investing-in-mutual-fund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
Tue, 07 Dec 2021 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : pixabay
इन तरह के फंड्स में निवेश से बचें
- पिछले दो-तीन सालों में म्यूचुअल फंड निवेश में मिड और स्मॉल कैप फंड्स ने 23 और 17 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है, जिससे आकर्षित होकर लोग इसके तहत निवेश पर जोर देने लगे हैं। मगर ये जुअे में दांव लगाने जैसा है, क्योंकि मिड और स्मॉल कैप फंड्स जहां ज्यादा मुनाफा देते हैं, तो वहीं बाजार की खराब स्थिति से प्रभावित भी ज्यादा होते हैं। इसलिए आप हमेशा मल्टी कैप और लार्ज कैप फंड्स में ही निवेश करने की योजना बनाएं।
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : pixabay
एसआईपी को बीच में रोकना गलत
- अक्सर शेयर बाजार में आने वाली मंदी को देखते हुए, लोग अपना निवेश और एसआईपी रोक देते हैं। मगर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जब मार्केट में मंदी आती है, तो आपको शेयर के कई सारे यूनिट सस्ते मिलते हैं। ऐसे में उनमें निवेश करके आप मार्केट में आने वाली तेजी से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : pixabay
ऐसे न करें निवेश
- अक्सर लोग शेयर मार्केट में आने वाली तेजी को देखते हुए निवेश की योजना बनाते हैं, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है, क्योंकि शेयर मार्केट बहुत ही अप्रत्याशित होते हैं। ऐसे में जितनी तेजी से ये ऊपर चढ़ता है, उससे दोगुनी रफ्तार से नीचे भी गिरता है। ऐसे में कभी म्यूचुअल फंड के एसआईपी में निवेश मार्केट की तेजी को देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे क्रमबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
- फोटो : iStock
जल्दबाजी करने से बचें
- म्यूचुअल फंड निवेश में अच्छे रिटर्न के लिए आपको अपने निवेश को वक्त देने की जरूरत होती है। कई बार इसमें एक ही साल में अच्छे रिटर्न मिलते हैं, तो कई बार बहुत कम रिटर्न मिलते हैं, जिसकी वजह से कई सारे लोग अपना निवेश रोक देते हैं। अगर आप अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेश कर रहे हैं, तो कम से कम अपने निवेश को 5 से 7 साल तक का वक्त देना चाहिए।