फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो जाएगी मुसीबत

Tue, 12 Oct 2021 03:25 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
credit card holders must keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब तो पर्व और त्योहारों का मौसम आ गया है और इस दौरान तरह-तरह की कंपनियां लोगों को हर तरह की खरीदारी पर बंपर छूट देती हैं। कई जगहों पर तो क्रेडिट कार्ड से पे करने पर विशेष छूट भी मिलती है और लोग इसका जमकर फायदा उठाते हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो छूट देखने के चक्कर में ये भी भूल जाते हैं कि उनकी क्षमता कितनी है, यानी वे किस लिमिट तक खर्च कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड है तो सबसे पहले तो आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जितने पैसे चुका सकते हैं, उतनी की ही शॉपिंग करें। आइए जानते हैं और किन-किन बातों का ध्यान रखा जा सकता है, अगर आपके क्रेडिट कार्ड है तो... 

credit card holders must keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लग्जरी आइटम खरीदने से बचें 

  • अक्सर कई लोगों की यह आदत होती है कि वे दूसरों की देखा-देखी खुद भी लग्जरी आइटम खरीद लेते हैं और बाद में क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में उनकी हालत खराब हो जाती है। इसलिए क्रेडिट कार्ड से गैर जरूरी सामानों की खरीदारी से बचें। 
credit card holders must keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैश न निकालें 

  • क्रेडिट कार्ड आपको जरूरत पड़ने पर कैश निकालने की सुविधा भी देता है। हालांकि कई लोग बेवजह ही क्रेडिट कार्ड से कैश निकाल लेते हैं और बाद में उन्हें इसके बदले में इंट्रेस्ट रेट के साथ वो पैसे चुकाने पड़ते हैं, जो महंगा साबित हो जाता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की गलती बिल्कुल न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
credit card holders must keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिवॉर्ड प्वाइंट्स पर नजर बनाए रखें 

  • क्रेडिट कार्ड से किसी भी तरह की खरीदारी करने पर कुछ रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी मिलते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप इन रिवॉर्ड प्वाइंट्स पर नजर बनाए रखें और समय-समय पर उसका इस्तेमाल करते रहें, वरना वो एक्सपायर हो जाते हैं। 
विज्ञापन
credit card holders must keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिबिल स्कोर का ध्यान रखें 

  • ऐसा कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड होल्डर को अपना सिबिल स्कोर मजबूत रखना चाहिए। हालांकि कई लोग ऐसा करने के चक्कर में क्रेडिट कार्ड से बहुत ज्यादा खर्च करने लगते हैं, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन जाता है। इसलिए अपने लिमिट का ध्यान रखें और सिबिल स्कोर मजबूत करने के पीछे बिल्कुल न भागें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed