फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Microsoft and L and T quarterly results business affected by coronavirus

माइक्रोसॉफ्ट और एलएंडटी ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें इन्हें फायदा हुआ या नुकसान

Thu, 23 Jul 2020 01:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Microsoft and L and T quarterly results business affected by coronavirus
कारोबार (सांकेतिक तस्वीर)

माइक्रोसॉफ्ट और लार्सन एंड ट्यूब्रो (एलएंडटी) ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण इनका कारोबार प्रभावित हुआ है। आइए जानते हैं इस अवधि में किसको फायदा हुआ और किसको नुकसान।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट को चौथी तिमाही में 11.2 अरब डॉलर का मुनाफा
माइक्रोसॉफ्ट ने चौथी तिमाही में 11.2 अरब डॉलर या 1.46 डॉलर प्रति शेयर का मुनाफा कमाया है, जो वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कहीं अधिक है। वॉल स्ट्रीट में कंपनी का मुनाफा 1.34 डॉलर प्रति शेयर रहने की उम्मीद की जा रही थी। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से उसके प्रमुख उत्पादों की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 13 फीसदी बढ़कर 38 अरब डॉलर पर पहुंच गई। फैक्टसेट के अनुसार विश्लेषक कंपनी की आय 36.5 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगा रहे थे। कंपनी ने कहा कि सालाना आधार पर उसका वाणिज्यिक क्लाउड कारोबार पहली बार 50 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि कोविड-19 की वजह से लोग घर से काम कर रहे हैं। इससे उसकी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं और कार्यस्थल उत्पादकता से जुड़े उत्पादों, मसलन ई-मेल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उत्पादों की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएंडटी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 68 फीसदी घटा
कोविड-19 की मार और इस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन से लार्सन एंड ट्यूब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ 68.37 फीसदी घटकर 536.88 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,697.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 27.19 फीसदी घटकर 22,037.37 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 30,270.94 करोड़ रुपये रही थी। 

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 27,615.71 करोड़ रुपये से घटकर 21,367.63 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बयान में कहा, 'तिमाही के दौरान समूह का परिचालन और वित्तीय नतीजे कोविड-19 पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हुए। हालांकि, तिमाही के दौरान जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ परिचालन फिर शुरू हुआ है, लेकिन श्रमबल की उपलब्धता काफी कम है और आपूर्ति श्रृंखला भी बाधित है।'

बयान में कहा गया है कि तिमाही के दौरान कंपनी ने मुख्य से अपने कर्मचरियों की सुरक्षा, रीमोट वर्किंग, सभी अंशधारकों से संपर्क, संसाधनों के संरक्षण और सावधानी से कारोबार फिर शुरू करने पर ध्यान केंद्रित किया। कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में उसे 23,574 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो 39 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने कहा कि इस दौरान नए निवेश को लेकर इच्छा नहीं दिखाई दी तथा पहले से मिले ऑर्डरों को टालने का रुख रहा। तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्ररीय ऑर्डर 8,872 करोड़ रुपये के रहे। यह कुल ऑर्डर का 38 फीसदी है। 30 जून, 2020 तक समूह के पास कुल 3,05,083 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे।इसमें अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर का हिस्सा 24 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed