फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव, यहां जानिए कैसे होगा आप पर इसका सीधा असर

Mon, 31 Jan 2022 03:29 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 31 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
changes in lpg prices and sbi imps rates are going to be implemented from 1st february 2022 know how you will be impacted from this
एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव - फोटो : istock

बैंकिंग सुविधाएं, पोस्ट ऑफिस या फिर एलपीजी जैसी चीजों में होने वाले बदलाव का असर बहुत अधिक लोगों पर पड़ता है। इसी के चलते हर महीने की शुरुआत में ही इन बदलावों को लागू किया जाता है। वहीं एक फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया जाना है। इसके तहत भी कई बड़े बदलाव होने हैं, जिनका असर लंबे समय तक रहने वाला है। ऐसे में एक फरवरी से कुछ नियमों और दरों में बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा। दरअसल, आरबीआई ने आईएमपीएस की लिमिट बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक कर दी है। जिसके बाद एसबीआई ने भी आईएमपीएस की लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कहना है कि इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग योनो एसबीआई जैसे डिजिटल चैनल से पांच लाख रुपये तक का आईएमपीएस करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

changes in lpg prices and sbi imps rates are going to be implemented from 1st february 2022 know how you will be impacted from this
एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव - फोटो : pixabay

ब्रांच के जरिए आईएमपीएस पड़ेगा महंगा

  • स्टेट बैंक के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग चैनल के जरिए आईएमपीएस करता है, तो उसके लिए पहले से जारी शुल्क ही मान्य है। इसके तहत बैंक के ब्रांच से 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के आईएमपीएस पर 2 रुपये + जीएसटी लगेगा।
changes in lpg prices and sbi imps rates are going to be implemented from 1st february 2022 know how you will be impacted from this
एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव - फोटो : pixabay
  • वहीं 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के आईएमपीएस पर 4 रुपये + जीएसटी और 1 लाख रुपये से दो लाख रुपये तक के आईएमपीएस पर पहले की तरह ही 12 रुपये + जीएसटी देना होगा। इसके अलावा 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के लिए नया स्लैब जोड़ा गया है। इसमें आपको 20 रुपये + जीएसटी देना पड़ेगा। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन
changes in lpg prices and sbi imps rates are going to be implemented from 1st february 2022 know how you will be impacted from this
एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव - फोटो : iStock

एलपीजी सिलेंडर की कीमत:

  • भारत में करोड़ों लोग एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं। रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के रेट ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की एक तारीख को जारी करती है। ऐसे में करोड़ों लोगों की नजर रसोई गैस की कीमत में होने वाले बदलाव पर रहती है।

विज्ञापन
changes in lpg prices and sbi imps rates are going to be implemented from 1st february 2022 know how you will be impacted from this
एक फरवरी से इन 3 नियमों में होगा बदलाव - फोटो : pixabay

केंद्रीय बजट 2022

  • इसके अलावा एक फरवरी, 2022 को  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया जाने वाला है। केंद्रीय बजट के दौरान घोषित कई प्रस्तावों का असर लंबे समय तक के लिए रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed