फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल की हुई वैगन आर, 24 लाख घरों की है शान

Thu, 19 Dec 2019 12:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 19 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki wagonr turns 20 year, 24 lakh customers are very popular
New wagon-r

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की हैचबैक कार वैगन आर ने भारतीय बाजार में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। 1999 में लॉन्च हुई यह गाड़ी आज भी 24 लाख लोगों के घरों की शान बनी हुई है। ऑल्टो के-10 और ऑल्टो 800 के बाद यह आज भी टॉप-10 सूची में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में अपनी जगह बनाए हुए है। 

maruti suzuki wagonr turns 20 year, 24 lakh customers are very popular
New wagon-r

25 फीसदी ग्राहक दोबारा खरीदते हैं यह कार

मारुति ने बयान जारी करते हुए है कि 25 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं, जो दोबारा इस गाड़ी को खरीदने के लिए वापस आते हैं। इससे पता चलता है कि देशवासियों के बीच यह गाड़ी कितनी लोकप्रिय है। कंपनी भी समय के साथ इस गाड़ी के फीचर्स को अपग्रेड कर रही है, ताकि लोगों के बीच इसकी मांग बनी रहे। 

maruti suzuki wagonr turns 20 year, 24 lakh customers are very popular
New wagon-r

युवाओं के बीच भी बनी है मांग

कंपनी ने 1.2 लीटर इंजन वाली इस कार को युवाओं के बीच भी लोकप्रिय बनाने के लिए इसको ज्यादा पावरफुल, स्पेशियस और स्टाइलिश बनाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki wagonr turns 20 year, 24 lakh customers are very popular
Electric car wagon r

इतना है माइलेज

मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैनुअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। वहीं, बात इसके माइलेज की करें तो इसकी पेट्रोल एमटी (1.0L) वेरियंट 21.79 किमी प्रतिलीटर, पेट्रोल एजीएस (1.0L) वेरिएंट 21.79 किमी प्रतिलीटर और पेट्रोल एजीएस (1.2L) वेरिएंट 20.52 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।

विज्ञापन
maruti suzuki wagonr turns 20 year, 24 lakh customers are very popular
New Maruti Wagon-R 2019
माइलेजः 21.79 किमी प्रति लीटर तक
एक्स शोरूम कीम (दिल्ली): 4.34 लाख रुपये से शुरू होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed