फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन से सफर करते हैं तो जान लीजिए लगेज ले जाने के नियम, कहीं बाद में न हो जाए दिक्कत

Wed, 27 Oct 2021 04:16 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules know the Limit Extra Charges And Other Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आज के समय में ट्रेन में सफर करना सबसे सुविधाजनक और आरामदायक लगता है। आमतौर पर दूर के सफर में बस या फिर फ्लाइट्स में लोगों को थोड़ी-बहुत दिक्कत जरूर महसूस होती है, लेकिन ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। यही वजह है कि भारत में हर दिन लाखों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। जाहिर है अगर आप कहीं दूर का सफर करेंगे तो आपके साथ अच्छी खासी मात्रा में सामान भी होगा ही। बहुत सारे लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो जरूरत से ज्यादा ही सामान लेकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं और फिर उसे रखने के लिए जगह ढूंढने लगते हैं। ऐसे में दूसरे यात्रियों की सीट के नीचे भी वो सामान घुसा देते हैं, जिसकी वजह से अन्य यात्रियों को सामान रखने में दिक्कत होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आपको ट्रेन में लगेज ले जाने के नियम के बारे में पता हो। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Indian Railways Luggage Rules know the Limit Extra Charges And Other Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग क्लास के टिकटों पर सामान ले जाने की सीमा अलग-अलग तय की गई है। सेकेंड क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को 35 किलोग्राम तक सामान मुफ्त में ले जाने की अनुमति होती है, जबकि एक्स्ट्रा चार्ज के साथ अधिकतम 70 किलोग्राम तक सामान कैरी किया जा सकता है। 

Indian Railways Luggage Rules know the Limit Extra Charges And Other Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के मुताबिक, स्लीपर क्लास में यात्रियों को 40 किलोग्राम तक सामान बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ले जाने की अनुमति होती है, जबकि एक्स्ट्रा चार्ज के साथ अधिकतम 80 किलोग्राम तक सामान लेकर जाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules know the Limit Extra Charges And Other Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, एसी टू टीयर के यात्री अपने साथ 50 किलोग्राम तक का सामान मुफ्त में लेकर जा सकते हैं, जबकि चार्ज के साथ अधिकतम 100 किलोग्राम तक का सामान ले जाने की अनुमति होती है। इसके अलावा अगर एसी फर्स्ट क्लास की अगर बात करें तो 70 किलोग्राम तक सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं, जबकि एक्स्ट्रा चार्ज के साथ यह सीमा 150 किलोग्राम तक हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed