काम की बात: व्हाट्सएप चलाते हैं तो इस फीचर के बारे में जरूर जानना चाहिए आपको, मिलती है 'सीक्रेट' सुरक्षा

व्हाट्सएप आज के समय में सबसे आसान और भरोसेमंद मैसेजिंग एप है। तभी तो दुनियाभर के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। भारत में भी करोड़ों लोग व्हाट्सएप चलाते हैं। आप दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारजनों को आसानी से इसके माध्यम से मैसेज भेज सकते हैं और पा सकते हैं। इसके लिए बस आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। सबसे खास बात कि अपने स्मार्टफोन में आप इस एप को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं और चैटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। व्हाट्सएप के कई फीचर हैं, जो बेहद ही शानदार हैं। इसका इस्तेमाल करके आप अपने संपर्कों को मैसेज और कॉल कर सकते हैं, फोटो, वीडियो, दस्तावेज और वॉयस मैसेज भी भेज या पा सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि व्हाट्सएप पर आप किसी से निजी बातें कर रहे होते हैं और चाहते हैं कि उस बातचीत को कोई भी न पढ़े तो इसके लिए एक उपाय कर सकते हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में...

अगर आप अपने कुछ सबसे निजी लम्हों को व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं, तो इसके लिए व्हाट्सएप ने 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' फीचर तैयार किया है। जब आपके मैसेजेस और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होती हैं, तो आपकी चैट में शामिल लोगों के अलावा कोई और आपकी बातचीत को सुन या पढ़ नहीं सकता, यहां तक कि व्हाट्सएप भी नहीं।

व्हाट्सएप पर तुरंत फोटो और वीडियो भेजा जा सकता है। आप आपने खास लम्हों को एप के इन-बिल्ट कैमरे से भी कैप्चर कर सकते हैं। अगर आपके इंटरनेट की स्पीड धीमी है, तब भी आप व्हाट्सएप से फोटो और वीडियो फटाफट भेज सकते हैं।