फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलती से दूसरे अकाउंट में भेज दिए पैसे? तो जानिए कैसे वापस मिलेगा पैसा

Fri, 06 Nov 2020 11:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Nov 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
know what you can do if money transferred in wrong bank account
Money transferred in wrong account - फोटो : amarujala

देश में डिजिटल का दौर आने से ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर करने चलन बहुत बढ़ गया है। ज्यादातर लोग अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पैसा देने के लिए इस प्लेटफॉर्म (ऑनलाइन मनी ट्रांसफर) का सहारा लेते हैं, क्योंकि इससे समय की बचत होती है। इसी दौरान कई बार हम पेमेंट करने में जल्दबाजी कर देते हैं या फिर कोई गलती कर देते हैं। ऐसे में पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। हम आज की इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे की कोशिश करेंगे कि यदि आपसे किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएं तो आपको क्या करना चाहिए?

know what you can do if money transferred in wrong bank account
रुपये - फोटो : pixabay

पिछले सालों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें लोगों के पैसे गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं या फिर किसी से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं जिनमें सिर्फ मिस्ड कॉल देकर खाते से पैसे उड़ाए गए हैं। इस तरह की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

know what you can do if money transferred in wrong bank account
online Banking

पैसा वापस पाने के लिए आपको सबसे पहले एटीएम कार्ड नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सेवा को बंद करना होगा। इसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएं। फिर एफआईआर की एक कॉपी आपको बैंक में जमा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know what you can do if money transferred in wrong bank account
रुपये - फोटो : pixabay

इसके बाद बैंक आपकी दी गई जानकारी की जांच करेगा कि क्या आपका पैसा गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुआ है या फिर किसी ने गलत तरीके से पैसा निकाला है। जांच पूरी होने के बाद बैंक आपको आपका पूरा पैसा देगा, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
know what you can do if money transferred in wrong bank account
RBI - फोटो : पीटीआई

गलती से पैसे ट्रांसफर होने का सबूत देने पर आपको पैसा मिल सकता है। इसके लिए पहला काम यह है कि आप बैंक को इसके बारे में सूचित करें और विस्तार से जानकारी दें। रिजर्व बैंक के अनुसार, अगर आपकी अनुमति के बिना पैसा निकाल लिया जाता है। तो आपको तीन दिनों के भीतर बैंक इस घटना की जानकारी देनी होगी। इससे आपका पैसा बच सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed