फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI के क्रेडिट कार्ड से चार साल तक फ्री में मिलेगा लोन, साथ में मिलेंगी कैशबैक जैसी अन्य सुविधाएं

Thu, 02 May 2019 04:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
get cashback and free loan for four years from SBI Unnati Credit Card

महंगाई के इस दौर में अपने खर्चे पूरे करना बेहद मुश्किल है। रोजमर्रा के कुछ जरूरी खर्चे ऐसे भी होते हैं जिनके लिए हमें लोन नहीं मिलता। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी रकम कम होती है। कईं लोग उधार लेकर अपने घर का खर्च पूरा करते हैं। भारत का लगभग हर बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हमारा जीवन सुलभ हो जाता है। आपकी जिंदगी को और आसान बनाने के लिए आज हम आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उन्नति क्रेडिट कार्ड (Unnati Credit Card) के बारे में बताएंगे। इस कार्ड की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको चार साल तक लोन पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसके साथ ही आपको रिवॉर्ड प्वाइंट और कैशबैक भी मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे।

चार साल तक नहीं लगेगा कोई सालाना शुल्क

get cashback and free loan for four years from SBI Unnati Credit Card

भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार एसबीआई उन्नति क्रेडिट कार्ड पर आपको चार साल तक सालाना शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। क्रेडिट कार्ड पर एसबीआई अपने ग्राहकों से सालाना 499 रुपये लेता है। लेकिन अगर आफके पास एसबीआई उन्नति क्रेडिट कार्ड है तो आपको इस शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि ये क्रेडिट कार्ड चार साल के लिए मुफ्त है। इस सालाना शुल्क के अतिरिक्त आपको ज्वाइनिंग शुल्क भी नहीं देना होगा। इतना ही नहीं, इस क्रेडिट कार्ड से आपको कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट भी मिलेगा। आइए जानते हैं अ्य सुविधाओं के बारे में। 

कैशबैक के अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज में भी मिलेगी राहत 

get cashback and free loan for four years from SBI Unnati Credit Card

एसबीआई उन्नति क्रेडिट कार्ड से आपको कैशबैक भी मिलेगा। इस कार्ड से अगर आप एक साल में 50000 रुपये या उससे अधिक खर्च करते हैं तो आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि ये कैशबैक चार साल के लिए नहीं, बल्कि सभी सदस्यता वर्ष में लागू होगा। वहीं अगर आप 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये के बीच तेल खरीदते हैं तो आपको फ्यूल सरचार्ज में एक फीसदी की राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को मिलेंगे रिवॉर्ड प्वाइंट

get cashback and free loan for four years from SBI Unnati Credit Card
इसके साथ ही इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर बैंक आपको रिवॉर्ड प्वाइंट भी देगा। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, इस क्रेडिट कार्ड से प्रति 100 रुपये खर्च करने पर आपको एक रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेगा। बता दें कि इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप रिवॉर्ड्स कैटलॉग से गिफ्ट के बदले कर सकते हैं। हालांकि कैश एडवांस, बैलेंस ट्रांसफर, फ्लेक्सीपे और फ्यूल ट्रांजेक्शन पर आपको कोई रिवॉर्ड प्वॉइंट नहीं मिलेगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed