फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अब से हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक? यूनियनों ने उठाई मांग

Mon, 20 Jul 2020 12:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Bank Employee Unions Demanding 5 Days Working Amid Coronavirus Pandemic
बैंक (फाइल फोटो)

मौजूदा समय में सरकारी बैंकों में हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। यानी पहले सप्ताह में बैंक छह दिन खुले होता है और दूसरे सप्ताह में पांच दिन बैंक खुले रहते हैं। बैंकर्स मांग कर रहे हैं कि जब दो राज्यों (केरल और कर्नाटक) की सरकारें यह फैसला कर सकती हैं तो पूरे देश में इसे क्यों नहीं लागू किया जा सकता है। इसके बाद पूरे देश में #5DaysBanking की मांग तेज हो गई है।

Bank Employee Unions Demanding 5 Days Working Amid Coronavirus Pandemic
बैंक - फोटो : pixabay

यूनियनों ने उठाई मांग 
दरअसल बैंक कर्मचारी यूनियनों ने पांच दिन के कामकाजी सप्ताह की अपनी मांग फिर उठाई है। उन्होंने कहा कि कार्य दिवसों की संख्या को कम करने से बैंकरों को मदद मिलेगी, जो कोरोना वायरस महामारी के बीच जनता के संपर्क में आने से उच्च जोखिम में हैं। 

यह भी पढ़ें: बड़े हादसे से बचना है तो अगली बार गैस सिलिंडर लेने से पहले देख लें ये अहम चीज
 

Bank Employee Unions Demanding 5 Days Working Amid Coronavirus Pandemic
बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
वेतन बढ़ोतरी की पेशकश
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने जनवरी में पांच दिन के कामकाजी सप्ताह के लिए यूनियनों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन कर्मचारियों के वेतन में 19 फीसदी बढ़ोतरी की पेशकश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Employee Unions Demanding 5 Days Working Amid Coronavirus Pandemic
- फोटो : PTI

इसलिए कर रहे मांग
इस समय बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को अवकाश रहता है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि बैंकरों को कोरोना वायरस का खतरा सता रहा है और ऐसे में सप्ताह में पांच दिन काम करना वक्त की मांग है। 

यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलिंडर से दुर्घटना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम होगा।

विज्ञापन
Bank Employee Unions Demanding 5 Days Working Amid Coronavirus Pandemic
- फोटो : अमर उजाला

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #5DaysBanking
ट्विटर पर #5DaysBanking ट्रेंड कर रहा है और इस संदर्भ में लोगों का कहना है कि बैंकों का हफ्ते में पांच दिन खुलने से ऑपरेशन कॉस्ट घटेगा, एफिशियंसी बढ़ जाएगी, वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा। साथ ही कर्मचारी ज्यादा खुश रहेंगे, जिसकी वजह से काम ज्यादा जोश से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed