दुनियाभर में ऐसे कई सीरियल किलर मशहूर हुए, जिन्होंने न जाने कई लोगों के कत्ल कर दिए। इनमें से कुछ तो पकड़े गए, तो वहीं कई अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज आठ साल की उम्र में तीन लोगों का कत्ल कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात, तो ये है कि उसने ये कत्ल सिर्फ मजे-मजे में कर दिए थे।
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, यह कहानी है बिहार के बेगूसराय की, जहां आठ साल के एक बच्चे को दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर या भारत का सबसे छोटा सीरियल किलर कहलाता है। वहीं कुछ लोग इस बच्चे को 'मिनी सीरियल किलर' भी कहते हैं। उसने कुल तीन कत्ल किए थे और तीनों की ही उम्र एक साल से कम थी।
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दुनिया के इस सबसे छोटे सीरियल किलर का नाम है मुकेश (बदला हुआ नाम)। उसका जन्म 1998 में बेगूसराय के एक गांव में हुआ था। उसके पिता मजदूरी का काम करते थे। घटना की शुरुआत 2007 से होती है, जब उसने पहला कत्ल अपने ही एक चचेरे भाई का किया था। इसके कुछ ही दिन बाद उसने दूसरा कत्ल अपनी सगी बहन का किया, जिसकी उम्र महज छह महीने थी। इन दोनों की हत्या उसने खपरैल से पीट-पीट कर की थी।
4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरानी की बात ये थी कि मुकेश (बदला हुआ नाम) द्वारा किए गए दोनों ही हत्याओं के बारे में उसके घरवालों को पता था, लेकिन उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ कि दो या तीन महीने बाद ही उसने एक और बच्ची का कत्ल किया, जिसकी उम्र भी एक साल से कम ही थी, लेकिन यह उसका आखिरी कत्ल बन गया, क्योंकि उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
5 of 8