{"_id":"5cefe754bdec22073d79aab9","slug":"worlds-smallest-baby-girl-released-from-hospital-in-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे छोटी बच्ची अब घर जाने को तैयार, जन्म के समय एक सेब के बराबर था वजन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची अब घर जाने को तैयार, जन्म के समय एक सेब के बराबर था वजन
पिछले साल अक्टूबर महीने में जापान में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे ने जन्म लिया था, जिसका वजन महज 258 ग्राम था। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जन्म के समय वजन दुनिया के सबसे छोटे बच्चे से भी कम था।
2 of 5
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची
- फोटो : Twitter
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची का जन्म कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में दिसंबर 2018 में हुआ था। जन्म के समय इस बच्ची का वजन एक सेब के बराबर यानी सिर्फ 245 ग्राम था। इसी वजह से अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने बच्ची का नाम सैबी रख दिया था।
3 of 5
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची
- फोटो : Twitter
सैबी का जन्म महज 23 हफ्तों में ही हो गया था। बच्ची का वजन काफी कम होने की वजह से उसे जन्म के बाद पांच महीनों तक नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट में रखा गया। इसी महीने बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब उसका वजन दो किलो 500 ग्राम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची
- फोटो : Twitter
डॉक्टरों के मुताबिक, इससे कम वजनी बच्ची अब तक के इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुई है। इस बच्ची के जन्म से पहले दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के जन्म का रिकॉर्ड जर्मनी के पास था, जहां साल 2015 में 252 ग्राम की बच्ची ने जन्म लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे छोटा बच्चा
- फोटो : Social Media
बता दें कि जापान में जिस बच्चे का जन्म हुआ था, उसे भी पिछले महीने ही डिस्चार्ज किया गया था। करीब सात महीने तक उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। अब उस बच्चे का वजन करीब तीन किलोग्राम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।