फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे छोटी बच्ची अब घर जाने को तैयार, जन्म के समय एक सेब के बराबर था वजन

Thu, 30 May 2019 07:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 30 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
World Smallest Baby Girl Released From Hospital In US
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची - फोटो : Twitter

पिछले साल अक्टूबर महीने में जापान में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे ने जन्म लिया था, जिसका वजन महज 258 ग्राम था। आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जन्म के समय वजन दुनिया के सबसे छोटे बच्चे से भी कम था। 

World Smallest Baby Girl Released From Hospital In US
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची - फोटो : Twitter

दुनिया की सबसे छोटी बच्ची का जन्म कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में दिसंबर 2018 में हुआ था। जन्म के समय इस बच्ची का वजन एक सेब के बराबर यानी सिर्फ 245 ग्राम था। इसी वजह से अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने बच्ची का नाम सैबी रख दिया था। 

World Smallest Baby Girl Released From Hospital In US
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची - फोटो : Twitter

सैबी का जन्म महज 23 हफ्तों में ही हो गया था। बच्ची का वजन काफी कम होने की वजह से उसे जन्म के बाद पांच महीनों तक नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट में रखा गया। इसी महीने बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब उसका वजन दो किलो 500 ग्राम हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
World Smallest Baby Girl Released From Hospital In US
दुनिया की सबसे छोटी बच्ची - फोटो : Twitter

डॉक्टरों के मुताबिक, इससे कम वजनी बच्ची अब तक के इतिहास में आज तक पैदा नहीं हुई है। इस बच्ची के जन्म से पहले दुनिया की सबसे छोटी बच्ची के जन्म का रिकॉर्ड जर्मनी के पास था, जहां साल 2015 में 252 ग्राम की बच्ची ने जन्म लिया था। 

विज्ञापन
World Smallest Baby Girl Released From Hospital In US
दुनिया का सबसे छोटा बच्चा - फोटो : Social Media

बता दें कि जापान में जिस बच्चे का जन्म हुआ था, उसे भी पिछले महीने ही डिस्चार्ज किया गया था। करीब सात महीने तक उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। अब उस बच्चे का वजन करीब तीन किलोग्राम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed