दुनिया में कई जानवर विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसलिए अलग-अलग देशों की सरकारों ने इनके शिकार पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। विलुप्त की कगार पर पहुंच चुके जानवर इतने महंगे मिलते हैं जिनकी कीमत के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। आईए जानते हैं एक ऐसी है मछली के बारे में जो दुनिया में सबसे महंगी है। हाल ही में यह मछली इंग्लैंड में दिखाई दी थी।
Ajab-Gajab: ये है दुनिया की सबसे महंगी मछली, करोड़ों में है कीमत, शिकार करने पर हो सकती है जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में सरकार ने अटलांटिक ब्लूफिन टूना के शिकार पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा इस मछली को पकड़े पर जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर किसी ने गलती से इसे पकड़ लिया, तो उसे तुरंत समुद्र में छोड़ना होता है। एक शख्स ने 23 अक्टूबर को कई ब्लूफिन टूना मछलियों को एक साथ देखा था।
उसने जब इन मछलियों को देखा, तो उसको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। इससे पहले भी अगस्त के महीने में टूना मछली को देखा गया था। माना जाता है कि इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में अटलांटिक ब्लूफिन टूना 100 साल से नहीं देखी गई थी। अब यह मछली में गर्मी के मौसम अक्सर दिखाई देती है।
जानिए क्या है कीमत
इस मछली से कई रोचक बातें जुड़ी हुई हैं। इस मछली का आकार टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ा होता है और यह बहुत तेज तैरती हैं। विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी यह मछली पंडुब्बी से निकलने वाले टॉर्पीडो हथियार की तरह होती है। इस आकार की वजह से यह समुद्र में लंबी दूरी तक तेज रफ्तार में तैर सकती है।
जानकारों के मुताबिक, इस मछली की लंबाई 3 मीटर तक हो सकती है और वजन करीब 250 किलो होता है। यह मछली इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। यह दूसरी छोटी मछलियों को खाती है, क्योंकि छोटी मछलियां इसका भोजन होती हैं।