फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rail Routes: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग, यात्रा के दौरान डर से कांपते हैं लोग, एक तो भारत में ही है

Mon, 12 Aug 2024 01:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
worlds most dangerous rail routes trending News
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : iStock

Most Dangerous Rail Routes: अधिकतर लोगों को ट्रेन में यात्रा करना पसंद होता है। यात्रा के लिए ट्रेन आरामदायक और सस्ता परिवहन है। इसके साथ ही कई रूटों पर ट्रेन से यात्रा करना रोमांच से भरा होता है। ट्रेन से पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही दुनिया में कई ऐसे रेल रूट हैं जिन पर यात्रा के दौरान डर भी लगता है। आज हम आपको कुछ रेलमार्गों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से लोगों को यात्रा करने में डर लगता है। यह रेलमार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रेलमार्ग माने जाते हैं।



भारत में चेन्नई-रामेश्वरम मार्ग

भारत का चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाला रेल मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे रूट में शामिल है। इस रूट को पवन ब्रिज के नाम से जाना जाता है। हिन्द महासागर के ऊपर बने पवन ब्रिज की लंबाई 2.3 किलोमीटर है। साल 1914 में इस ब्रिज को बनाया गया था। जब समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, तो यह रूट खरतनाक हो जाता है। 
 

worlds most dangerous rail routes trending News
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

दक्षिण अफ्रीका में केप टाउन मार्ग

दक्षिण अफ्रीका के एक रेल मार्ग पर यात्रा करने से लोग डरते हैं। केप टाउन रेलवे ट्रैक चोरी और हमलों की वजह से जाना जाता है। केप टाउन रेल मार्ग पर ट्रेनों में अक्सर चोरी और हमले की घटनाएं होती रहती हैं। इन हमलों और चोरी की वजह से हर दिन कोई न कोई ट्रेन रद्द की जाती है। 
 

worlds most dangerous rail routes trending News
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

आरगो गेडे रेलमार्ग

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बैनडंग के बीच चलने वाली रेलगाड़ी एक बेहद ऊंचे और खतरनाक पुल से होकर गुजरती है। इसे आरगो गेडे रेलमार्ग कहा जाता है। इस पुल के दोनों तरफ बाड़े नहीं लगे हैं, जिससे यह और भयानक लगता है। यही वजह है कि इस पुल से गाड़ी गुजरते ही यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं। डरकर कुछ यात्री चीखने भी लगते हैं। लेकिन, इस डर के अलावा पुल से नीचे अगर देखें तो काफी शानदार नजारा दिखता है। 

Baba Vanga: यूरोप में इस्लाम का राज, एलियन की खोज और दुनिया का अंत, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most dangerous rail routes trending News
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

एसो मियामी मार्ग

जापान में अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ने वाला व्हाइट पास और युकोन रेल मार्ग रोमांच से भरा हुआ है। इस रेल मार्ग में आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। इस रूट पर ट्रेन तीन हजार फुट की चढ़ाई करती है जो काफी डरावना होता है। इसलिए यह रूट खतरनाक माना जाता है। 

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! 2025 तक हो सकती है वापसी, नासा ने दिया ये बड़ा बयान

विज्ञापन
worlds most dangerous rail routes trending News
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक रेल मार्ग - फोटो : Freepik

इक्वाडोर का डेविल्स नोज 

यह रेल रूट समुद्र तल से नौ हजार फीट की ऊंचाई पर है। इस रेल मार्ग का निर्माण करीब 33 साल में पूरा हुआ था। यह 1872 में बनना शुरू हुआ और 1905 में बनकर तैयार हो पाया। पहाड़ की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर के लिए सरकार ने इसका निर्माण कराया था। यह दक्षिण अमेरिका में इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed