{"_id":"5d1f481c8ebc3e3c7d7ff74d","slug":"world-s-most-famous-plane-hijacker-db-cooper-story-mysterious-man-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए आज भी रहस्य है ये इंसान, आसमान से ही हो गया था गायब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के लिए आज भी रहस्य है ये इंसान, आसमान से ही हो गया था गायब
क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई इंसान उड़ते हवाई जहाज में बैठा हो और आसमान से ही गायब हो गया हो। अगर नहीं सुना है तो हम आपको बता दें कि यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। 48 साल पहले ऐसा अमेरिका में हो चुका है और वो रहस्यमयी इंसान आज तक गायब ही है।
2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बात 1971 की है। सूट-बूट पहना एक शख्स हाथ में काले रंग का बैग लिए अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां उसने काउंटर पर जाकर सीएटल जाने वाली फ्लाइट का टिकट लिया। वहां उसने अपना नाम डैन कूपर बताया, जो असल में उसका नाम था ही नहीं। उसे आज भी डीबी कूपर के नाम से ही जाना जाता है।
3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
हालांकि टिकट लेकर वो रहस्यमयी शख्स सीधे अपने फ्लाइट की ओर बढ़ा। उसके विमान का नाम बोइंग 727 था। उसे हवाई जहाज के सबसे पीछे वाली सीट मिली थी। वह सीधे जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। बाकी यात्रियों की तरह उसने अपना बैग ऊपर ना रखकर अपने पास ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विमान जैसे ही एयरपोर्ट से उड़ा, डीबी कूपर ने अपना काम शुरू कर दिया। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को एक कागज का टुकड़ा दिया। कहा जाता है कि तब अटेंडेंट को लगा कि वह कोई बिजनेसमैन है और उसे अपना नंबर दे रहा है। हालांकि अटेंडेंट ने उस कागज को ले लिया, लेकिन उसे पढ़ते ही वो सन्न रह गई।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, उस कागज के टुकड़े पर लिखा था, 'मेरे पास बम है'। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को अपना बैग खोलकर भी दिखाया, जिसमें सचमुच में एक बम था। इसके बाद कूपर ने उसे अपनी सारी शर्तें बताई और कहा कि विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाए और उसमें फिर से ईंधन भरा जाए। इसके साथ ही उसने दो लाख डॉलर (आज के हिसाब से करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये) और चार पैराशूट की भी मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।