फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पराए मुल्क जाकर महिला ने अकेले ही होटल के कमरे में किया ये काम, वजह जानकर थम जाएंगी सांसें

Sun, 29 Apr 2018 11:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Woman delivers baby alone in a hotel room at foreign country
Tia Freeman
पराए मुल्क जाकर एक महिला ने बच्चे को होटल के कमरे में अकेले ही जन्म दिया। जरा सोचिए यह उसके लिए कितना मुश्किल रहा होगा। जी हां, एक बच्चे को जन्म देना कोई आसान काम नहीं है। इस दौरान महिला को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। इतना दर्द जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता और इस बीच ढेर सारे कॉम्पिलकेशन और दिक्कतें भी आती हैं। जहां तक मेडिकल स्टाफ की बात है वह भी एक डिलिवरी के दौरान तब तक चैन की सांस नहीं ले पाता जब तक बच्चे की डिलीवरी न हो जाए, लेकिन इस महिला ने तो यह सबकुछ अकेले ही किया।
Woman delivers baby alone in a hotel room at foreign country
mother with baby and friends
यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अमेरिका से जर्मनी जा रही थी। तुर्की में फ्लाइट कुछ देर के लिए रुकी थी कि उसे लेबर पेन शुरू हो गया। मजबूरन उसे वहीं पर एक होटल के कमरे में अकेले बच्चे को जन्म देना पड़ा। अब इस महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमेरिका की रहने वाली 22 वर्षीय टिया को तीसरे ट्राइमेस्टर यानी आठवें महीने में आकर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है।
 
 
Woman delivers baby alone in a hotel room at foreign country
tia

लेकिन इससे पहले ही वह जर्मनी जाने का प्लान बना चुकी थी। चूंकि टिकट बहुत महंगी आती है इसलिए प्रेग्नेंसी की वजह से वह ये यात्रा कैंसिल नहीं कर सकती थी। सात मार्च को टिया जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट पर बैठ चुकी थी। रास्ते में जब इस्तांबुल आया तो फ्लाइट कुछ देर के लिए रुक गई। लेबर पेन शुरू होने पर उसने यूट्यूब वीडियोज की मदद से अपने बेटे को पैदा किया। टिया ने आपबीती ट्विटर पर बयां की जो वायरल हो गई। तमाम लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman delivers baby alone in a hotel room at foreign country
baby

बच्चे के जन्म के बाद टिया ने खुद बाथरूम को साफ किया। बच्चे को दूध पिलाया और फिर सोने चली गईं। पराए मुल्क में ऐसी स्थिति से कैसे निपटना है उसे समझ नहीं आ रहा था। अब उसके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि वह इस बच्चे को अपने साथ कैसे लेकर जाए। बच्चे का कोई भी प्रमाण उसके पास न था। इसके बाद वह अगले दिन एयरपोर्ट पहुंची। यहां जब स्थानीय अधिकारियों को उनकी कहानी पर तसल्ली हो गई तो बच्चे का पासपोर्ट तैयार करने का फैसला लिया गया।

Oh yeah and the press were there when we flew back to the states too 😂😂 I think I covered everything pic.twitter.com/SJeRa9dsID



 
विज्ञापन
Woman delivers baby alone in a hotel room at foreign country
A woman delivered her own baby

तुर्की मीडिया के सामने जब यह मामला आया तो इसे प्रमुखता से दिखाया गया। टिया को यूएस एंबेसी ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और दो हफ्ते बाद वो अपने बेटे के साथ वापस अमेरिका लौट गई। दुनिया के सामने यह खबर तब आई जब टिया के एक दोस्त ने उनकी यह स्टोरी ट्विटर पर शेयर की। हर कोई जानने को बेताब था कि आखिर महिला ने अकेले में बच्चे को जन्म कैसे दिया। टिया ने बताया कि उसने यूट्यूब के जरिए बहुत कुछ सीखा है। ऐसी मुश्किल घड़ी में वही उनके काम आया। यहीं से सीखकर टिया ने अपने बच्चे को जन्म दिया।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed