फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलीवरी से पहले गानों पर ठुमके लगवाता है ये डॉक्टर, अजीब है इसके इलाज करने का तरीका

Wed, 24 Jan 2018 09:40 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of doctor who is dancing with pregnant women
MEET THE DOCTOR WHO GETS WOMEN DANCING
अगर आप सोशल मीडिया पर किसी वीडियो में गर्भवती महिला को डॉक्टर के संग नाचते हुएं देखें तो जरूर हैरानी होगी। आप सोचेंगे कि ऐसी स्थिति में कोई महिला कैसे ठुमके लगा सकती है। वह भी अस्पताल के वॉर्ड में जहां शोरशराबा मचाने की पाबंदी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह संभव कैसे हुआ, क्या माहौल बदल रहा है..?
Video being viral of doctor who is dancing with pregnant women
MEET THE DOCTOR WHO GETS WOMEN DANCING
जी हां, सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। बता दें ऐसी तमाम वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर ' फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा' का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान डांस महिलाओं के दर्द को कम कर सकता है। उनका कहना है कि ऐसा करने से महिलाओं की डिलीवरी आसानी से हो जाती है। 

 
Video being viral of doctor who is dancing with pregnant women
Dr Fernando
उनकी यह बात आपको भले ही अजीब लग सकती है। लेकिन ये डॉक्टर ऐसा सोचते हैं। इसलिए वह नियमित रूप से अपने ऐसे पेशेंट को रुटीन एक्सरसाइज के तहत डांस कराते हैं। मजेदार बात तो ये है कि डॉक्टर खुद इस दौरान गर्भवती महिलाओं को डांस स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें वे बाद में फॉलो करती हैं। उनकी इस हरकत पर लोगों ने इन्हें 'डांसिंग डॉक्टर' का ही नाम दे दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of doctor who is dancing with pregnant women
Dr Fernando
दुनिया भर में डॉक्टर फर्नांडो के इस अजीबोगरीब इलाज के तरीके का जिक्र हो रहा है। डॉक्टर फर्नांडो का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसे बीते साल अगस्त माह का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इसमें एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स करा रहे हैं। वहीं गर्भवती महिला भी उनके स्टेप्स की हू-ब-हू नकल कर रही है।
विज्ञापन
Video being viral of doctor who is dancing with pregnant women
MEET THE DOCTOR WHO GETS WOMEN DANCING
बता दें डॉक्टर फर्नांडो की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। उनके इस खास तरीके के इलाज ने ही उनको इतना पॉपुलर करने में मदद की है। आज डॉक्टर को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूट्यूब पर उनके इस ताजा वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

अगली स्लाइड में देखें वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed