फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, अंधेरे और खामोशी यूं पड़ी है लिपटी

Sat, 03 Feb 2018 09:05 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 03 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
This is the worlds most dangerous place dark and silent
demo
पिछले साल पश्चिम के देशों से चार हजार पर्यटक 'डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया' यानी उत्तर कोरिया गए थे। अमरीका और उत्तर कोरिया में जारी तनाव के बीच पर्यटकों की संख्या में नाटकीय रूप से भारी कमी आई है। आखिर बाकी की दुनिया के देशों से उत्तर कोरिया कितना अलग है?


वहां गए पर्यटकों का अनुभव कैसा रहा? बीबीसी रेडियो 4 ने अपने अर्काइव और पर्यटकों के इंटरव्यू के जरिए उत्तर कोरिया के जनजीवन की तस्वीर दिखाने की कोशिश की है।

बीबीसी रेडियो 4 के इस कार्यक्रम को हम यहां आपको हिन्दी में पढ़ने के लिए मुहैया करा रहे हैं। यहां हम बताने की कोशिश कर रहे हैं उत्तर कोरिया का रहस्य क्या है और कितना है?
This is the worlds most dangerous place dark and silent
demo
फ्लाइट से उत्तर कोरिया पहुंचने पर

एक कोरियाई-अमरीकी पत्रकार ने 2016 में अपनी उत्तर कोरिया की यात्रा को याद करते हुए कई चीजों को साझा किया है। उन्होंने उत्तर कोरिया की एकमात्र एयरलाइंस एयर कोरयो से यात्रा की यादें भी बताई हैं। प्लेन की छोटी स्क्रीन पर लगातार मोरानबोंग बैंड की लड़कियां परफॉर्म कर रही हैं।

इस बैंड में केवल लड़कियां ही होती हैं और इनका चयन वहां के शासक के जरिए ही होता है। सारे गीत वैचारिक रूप से काफी बोझिल थे। इसमें उत्तर कोरियाई शासक की प्रशंसा थी। मतलब साफ है कि उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने से पहले ही आपको वहां शासक के प्रचार तंत्र का सामना करना होगा।

जब उत्तर कोरिया ने अमरीका को घुटने टिका दिए

प्लेन लैंड करने के बाद पैसेंजर्स के सामान की जांच की जाती है। बाइबल, दूसरे धर्मग्रंथ और मैगजीन लेकर नहीं आ सकते हैं। उस पत्रकार ने बीबीसी रेडियो 4 से बताया कि वो एयरपोर्ट की चमक देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने कहा, ''सफाई इस कदर की चारों तरफ मन मोहने वाली चमक थी। सारी चीजें इतनी व्यवस्थित कि कोई भी दांतों तले उंगली दबा ले।''


 
This is the worlds most dangerous place dark and silent
demo
जमीन से उत्तर कोरिया आने पर
2004 में बीबीसी रेडियो 4 ने बीजिंग से रेल के जरिए उत्तर कोरिया गए एक ग्रुप को फॉलो किया था। पहली नज़र में तो सब कुछ बिल्कुल अलग लगा। होटल में जाने के लिए जो पेपरवर्क करना होता है वो काफी मुश्किल होता है। पर्यटकों का कहना है कि वहां के होटल में रहते हुए जू में किसी जानवर की तरह अहसास होता है।

पर्यटकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, ''हमलोग ट्रेन से उत्तर कोरिया के सीमाई शहर में उतरे। हम सभी वहीं होटल में रुके थे। मुझे याद है कि गेट की तरफ टहलते हुए और होटल के अहाते से देखने में ऐसा लगा कि लोग अतीत में चल रहे हैं।

लोगों से मिलने या बात करने की कोशिश की तो पूरी तरह से अवाक रह गया। उनकी आंखें भी नहीं मिलती हैं और ऐसा नाटक करते हैं कि वो यहां हैं ही नहीं।''

एक और ने अपना अनुभव बताया, ''यहां पूरी तरह से ख़ामोशी पसरी रहती है, क्योंकि यहां ट्रैफिक बिल्कुल नहीं है। लोग यहां हर जगह चलते हुए मिलते हैं। यहां चलने की अद्भुत आवाज आती है। ऐसा इसलिए भी है कि यहां के लोग चमड़े से बने जूते नहीं पहनते हैं। लोग कपड़े के जूते पहनते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This is the worlds most dangerous place dark and silent
demo
राजधानी प्योंगयांग का प्रीमियर होटल

तायेदोंग नदी के यांग्गक द्वीप पर स्थित यांग्गाक्डो एक अंतरराष्ट्रीय होटल है। इसे राजधानी का सबसे बेहतरीन होटल कहा जाता है। यह एक विश्वस्तरीय होटल है।

उत्तर कोरिया की यात्रा में ज़्यादातर विदेशी इसी होटल में रहना चाहते हैं। यह 170 मीटर ऊंचा है। इस होटल की भव्यता देखते ही बनती है। इसके 47वें तले पर एक रिवॉल्विंग रेस्ट्रॉन्ट है।

लेकिन इस होटल की भव्यता और वहां के नागरिकों के रोज़मर्रा की ज़िंदगी के बीच काफी फासला है। यह होटल पश्चिम के देशों में उत्तर कोरिया की सकारात्मक छवि पेश करने की एक शासकीय कोशिश है। एक विजिटर ने बिजली की कमी को याद करते हुए बताया कि केवल एक ही लिफ्ट काम करती है।

ज्यादातर लाइट बल्ब ऑफ रहते हैं और हर तरफ अंधेरा था। उन्होंने बताया, ''मेरे कमरे की लाइट काफी कमजोर थी और हमलोग हेड टॉर्च से काम चला रहे थे। होटल की ऊंचाई से देखने पर पूरे शहर में अंधेरे का साम्राज्य फैला हुआ दिख रहा था। शायद ही कोई स्ट्रीट लाइट थी। ट्रैफिक के नामोनिशान नहीं थे। पूरी तरह से खामोशी थी।

 
विज्ञापन
This is the worlds most dangerous place dark and silent
demo
उत्तर कोरिया में आए विदेशियों को भी कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। कोई भी बिना गाइड के होटल से अकेले नहीं निकल सकता है। ऐसे में शाम में टीवी देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।

एक ने कहा, ''यहां उत्तर कोरिया का एकमात्र टेलीविजन स्टेशन है और इससे तीन तरह के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। पहला का देश के ग्रामीण क्षेत्रों की खूबसूरती। इसमें पहाड़ों के दृश्य, झील और फूल होते हैं। दूसरा प्रोग्राम वहां के महान नेताओं के बारे में होता है। जाहिर है इसमें वहां के शासक होते हैं। तीसरे कार्यक्रम में उन नेताओं के काम बताए जाते हैं।''

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed