फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हाथी के शौक हैं नवाबी, तभी तो ये खास दुकानें हैं इसकी टॉप लिस्ट में शामिल

Sun, 15 Oct 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by :राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by :राजेश सैनी Updated Sun, 15 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
This Elephant loves eating paan at some special shops in his list
हाथी के सामने हाथ जोड़ते हैं दुकानदार
कहने को 'हाथी' है लेकिन शौक नवाबी है। तभी तो शहर की सबसे खास दुकानों को इसने अपनी टॉप लिस्ट में शामिल कर रखा है। अपना चाव पूरा करने के लिए ये हाथी रोजाना सूंड उठाए यहां पहुंच जाता है। 


 
This Elephant loves eating paan at some special shops in his list
हाथी से आशिर्वाद लेते लोग
आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि यह हाथी अपना शौक पूरा करने के लिए पिछले 12 साल से यहां रोजाना आ रहा है। दुकानदार भी इस हाथी को चाहने लगे हैं। वे भी हाथी का ये शौक पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं। इन दुकानदारों का मानना है कि साक्षात गणेश भगवान इनके दर पर रोज आते हैं तो उनका काम-धंधा बढ़िया चलता है।


 
This Elephant loves eating paan at some special shops in his list
हाथी का नवाबी शौक
अमूमन हाथी गन्ना या केला खाना पसंद करते हैं लेकिन इस हाथी के पान खाने के शौक ने इसे लोकप्रिय बना दिया है। अब तो लोग भी कहते हैं इस हाथी के नवाबी शौक हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This Elephant loves eating paan at some special shops in his list
हाथी को पान खिलाता पनवाड़ी
पिछले 12 साल से चला आ रहा ये सिलसिला
शौक इस कदर इसके सिर चढ़ कर बोलता है कि पान की गंध आते ही ये खुद-ब-खुद बहकने लगता है और फिर पहुंच जाता है सीधे अपने ठिकाने पर। शहर की कुछ खास दुकानों को इसने अपना अड्डा बना लिया है। जब तक पनवाड़ी इसका मुंह मीठा न करा दे वहां से हिलता नहीं। शहर की जिन टॉप लिस्टेड दुकानों पर यह हाथी जाता है वे इसके लिए पहले से स्पेशल पान तैयार रखते हैं। कहते हैं आदत हो गई है हुजूर... पिछले 12 साल से ये सिलसिला चला आ रहा है।   

 
विज्ञापन
हाथी को पान खिलाता पनवाड़ी
हाथी को पान खाने की लत कब और कैसे लगी..? 
इस गज को पान खाने की लत कब और कैसे लगी इसकी किसी को खबर नहीं लेकिन महावत जमीन खान ने बताया कि यह पिछले 12 सालों से पान का लुत्फ उठाता आ रहा है। बहरहाल, यहां के लोगों के लिए हाथी का यूं बाजार में आना और पान खाने वाला नजारा आम बात है। हालांकि, जो पहली बार आता है उसके लिए यह बड़ा ही रोमांचक अनुभव होता है। बाजार के पनवाड़ी भी पान खिलाने के बाद हाथी की सूंड़ छूकर उसे प्रणाम करते हैं और हाथी उन्हें सूंड़ उठाकर आशीर्वाद भी देता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed