फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   This Amazing house found in Manipur

देखा नहीं होगा कभी ऐसा घर, खासियत जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
This Amazing house found in Manipur
demo
दुनिया में घूमने और उसके बारे में पढ़ने से पता चलता है कि कहां पर क्या अनोखी चीज मौजूद है। इस दुनिया में जितनी ज्यादा खूबसूरत चीजें हैं उतनी ज्यादा ही खतरनाक चीजें भी हैं। आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत और अजीबोगरीब जगह के बारे में बता रहे हैं... 
विज्ञापन

 

सबसे खास बात ये कि यह विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है। इसलिए यह उन लोगों की पहुंच में है जिनके पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं। हां विदेश जैसी खूबसूरती का लुत्फ वे भारत में रहते हुए इस जगह जाकर ले सकते हैं।

जी हां, बार भारत को ठीक से घूम लेना चाहिए…कभी भी दूसरे देश में जाने की बात नहीं करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मणिपुर बहुत ज्यादा खूबसूरत है। हालांकि ज्यादातर लोग इसकी खूबसूरती से अछूते रहे होंगे। अगर आप भी उससे रूबरू नहीं हुए तो एक बार मणिपुर जरूर जाएं। यहां सबसे बड़ी शुद्ध पानी की झील को देखकर आप जादूई दुनिया में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यकीन मानिए आप समुद्र में जिन आइलैंड पर छुट्टिया बिताने का मन रखते हैं वो सब आपको इस झील में मिल जाएगा। जी हां, यहां घास के बने हुए टापू पानी के ऊपर तैरते नजर आते हैं। ये टापू देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं, जिन्हें देखकर कुदरत के कमाल के बारे में पता चलता है।

ये इंफाल से महज 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इस झील का नाम लोकटक झील है। लगभग 200 से अधिक जलीय वनस्पतिक प्रजातियां यहां मौजूद हैं। पक्षियों और जंगली जानवरों की प्रजातियां तो आप गिनते रहते हैं।

 
विज्ञापन

यहां के मछुआरे इसी झील पर निर्भर है। सभी यहीं मछलीपालन करके अपना जीवनयापन करते हैं। इस झील में जो छोटे-छोटे टापू तैर रहे हैं वो दूर से देखने में ऐसे लगते हैं जैसे समुद्र में छोटे-छोटे आइलैंड हों।

ये छोटे टापू रोजाना तैरते हुए अपना स्थान बदलते हैं। जैसे आपने किसी टापू को आज यहां देखा है तो वो कल कहीं और पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed