Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चींटी से भी छोटी पेंसिल बनाकर इस शख्स ने रचा इतिहास, देखते ही अचंभित हो जाते हैं लोग

Thu, 15 Mar 2018 08:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
The man who made worlds smallest pencil
demo
अजब-गजब खबरों में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की सबसे छोटी पेंसिल। जी हां इतनी छोटी कि इसे लेंस लेकर देखना पड़ता है...
Trending Videos
The man who made worlds smallest pencil
demo
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दुनिया की सबसे छोटी पेंसिल बनाई गई है। दुनिया की इस सबसे छोटी पेंसिल की लंबाई 5 एमएम और चौड़ाई 0.5 एमएम बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पेंसिल लकड़ी और एचबी से बनी है। इतने छोटे आकार की पेंसिल बनाना मुमकिन कैसे हुआ, कई लोग तो अब तक इसी जोड़-तोड़ में लगे हैं। 

 
The man who made worlds smallest pencil
demo
इसे बनाने वाले का नाम है प्रकाश चंद्र उपाध्याय... इस अनोखे आविष्कार के लिए उनका नाम वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रकाश चंद्र उपाध्याय हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आर्टिस्ट विभाग में कार्यरत हैं। 45 वर्षीय प्रकाश को यह पेसिंल बनाने में केवल 3 से 4 दिन लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
The man who made worlds smallest pencil
demo
उन्होंने पेंसिल बनाने के लिए माचिस की तीली का इस्तेमाल किया है। प्रकाश द्वारा बनाई गई पेंसिल का साइज 0.5*0.5*0.5 एमएम है। इसे असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड 2017-18 में शामिल किया गया है। मूलरूप से अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक निवासी प्रकाश ने माचिस की तीली का और बाजार में बिकने वाली साधारण पेंसिल की लेड का इस्तेमाल कर इसे बनाया है। इसे रंगने के लिए सफेद और काले फैब्रिक रंग का प्रयोग किया गया है। 


 
विज्ञापन
The man who made worlds smallest pencil
demo
प्रकाश के नाम कई कीर्तिमान- 

1- विश्व की सबसे छोटी हस्तनिर्मित पुस्तक 3*4*4 मिमी की जो कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।
2- विश्व की सबसे छोटी हस्तनिर्मित हनुमान चालीसा 3*4*4 मिमी जो कि यूनिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।
3- 14 नवंबर 2016 में गिनीज बुक में दर्ज विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग बनाने का चीन का रिकार्ड तोड़ अपने देश के नाम किया।
4- 13 दिसंबर 2016 को विश्व का सबसे छोटा चरखा बनाया जिसका आकार 5* 5*6 मिमी है और शीघ्र ही उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है। इससे पहले यह कीर्तिमान हरियाणा के योगेश बरनाला के नाम अंकित था।
5- सबसे छोटा पानी का जहाज जिसमें 5पाल 3 खंभे 3 झंडे 7 रस्सियां और आकार 0.20*0.50*1.50 सेमी है। इसे कांच की बोतल के अंदर स्थापित किया गया है। यह कीर्तिमान एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जल्द दर्ज होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed