फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्लू प्लैनेट' के 10 अजीबोगरीब क्रिएचर, देखकर रह जाएंगे दंग

Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
ten strange creatures found of in deep sea water
fangtooth fish
एक अंग्रेजी चैनल के लोकप्रिय सीरियल 'द डीप' में ऐसे अजीबोगरीब क्रिएचर की तस्वीरें सामने आई हैं जो अब से पहले किसी ने नहीं देखीं होंगे। दरअसल इन तस्वीरों में समुद्र की गहराई में रहने वाले जीवों को दिखाया गया है। सबसे पहले क्रिएचर में एक ऐसी फिश दिखाई गई जो 'जोंबी' जैसी दिखती है। इसका नाम 'फैंगटूथ फिश' है। इसके नुकिले दांत और रूप देखकर ऐसा लगता है कि वह मरी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंकाल की तरह दिखने वाली इस फिश के दांत समुद्री जीवों में सबसे बड़े हैं। 

 
ten strange creatures found of in deep sea water
flapjack octopus
शो के दौरान इनके बारे में बतातें हुए स्पीकर 'सर डेविड एटनबरो' ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि गहरे समुद्र तल की दुनिया हमारे लिए वाकयी एक 'विदेशी दुनिया' है। तो आप भी हो जाइए तैयार इन अजीबोगरीब क्रिएचर की दुनिया देखने के लिए...

तस्वीर में एक पीले रंग का ऑक्टोपस दिखाया गया है जो बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। इसका नाम 'फ्लैपजैक ऑक्टोपस'... यह कैलिफोर्निया में गहरे समुद्र तल पर मिला है। इस ऑक्टोपस की सबसे खास बात ये है कि इसके कानों की जगह पर दो पंखुंड़िया निकली हुई हैं। अपनी इसी खासियत के चलते ये ऑक्टोपस अन्यों से अलग है। इस आकार के कारण इसे 'डुम्बो' करार दिया गया है।


 
ten strange creatures found of in deep sea water
deep-sea spider
गहरे समुद्र में रहने वाली मकड़ी के बारे में तो आपने सुना ही नहीं होगा। लेकिन इस तस्वीर में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। मकड़ी के जैसा दिखाई दे रहा यह क्रिएचर एक केकड़ा है जो समुद्र तल की गश्त कर रहा है।

शरीर के कवच अन्य केकड़ों से बिल्कुल अलग नजर आता है। इसके सिर पर पीला ताज है। अगले दो पैरों का रंग मूंग जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ten strange creatures found of in deep sea water
Bluntnose sixgill sharks
जिसे हम समुद्र का सबसे खतरनाक जीव मानते हैं ये तस्वीर भी वैसा ही कुछ बयां कर रही हैं। इसमें छह विशाल शार्क एक मृत व्हेल के टुकड़ों को खाते हुए दिखाई गई हैं। उसके मांस को खाने के लिए इन्हें आपस में लड़ते हुए दिखाया गया है जो बेहद भयावह है। 


 
विज्ञापन
ten strange creatures found of in deep sea water
Packs of Humboldt squid
इनमें नरभक्षक हंबोल्ट स्क्वीड्स को दिखाया गया है। ये 6 फीट से अधिक लंबा है। यह विचित्र जीव समय के साथ-साथ आकार में बढ़ता जाता है। यह जीव चिली से मिला है।​ इनके अलावा हड्डियों को चारा बनाने वाले भयानक जीव भी दिखाए गए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed