फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में हर साल होते हैं राष्ट्रपति के चुनाव, आपको हैरान कर देंगी ये जानकारियां

Thu, 15 Nov 2018 11:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Switzerland is the only country in the world where the president changes every year
दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनका एक अपना अलग ही इतिहास है। वैसे तो आमतौर पर हम जानते हैं कि कई देशों में राष्ट्रपति के चुनाव 4 या 5 सालों के अंतराल पर होते हैं। जैसे कि भारत में राष्ट्रपति के चुनाव 5 साल पर होते हैं, जबकि अमेरिका में हर 4 साल पर राष्ट्रपति का चुनाव होता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां हर साल राष्ट्रपति के चुनाव होते हैं। 
Switzerland is the only country in the world where the president changes every year
डेमो - फोटो : डेमो
जी हां...स्विट्जरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां हर साल राष्ट्रपति बदल जाते हैं। यहां राष्ट्रपति का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है और न ही उसे दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति होती है। 
Switzerland is the only country in the world where the president changes every year
switzerland - फोटो : switzerland tourism
स्विट्जरलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो वो यहीं है। यहां 1,500 से ज्यादा झीलें हैं और कोई भी झील देश की सीमा के अंदर दूसरी झील से 16 किमी. से ज्यादा दूर नही है। इस देश का करीब 70 फीसदी हिस्सा पहाड़ों से ढंका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Switzerland is the only country in the world where the president changes every year
teacher - फोटो : Pexels.com
कहा जाता है कि स्विट्जरलैंड में अपराध दर (क्राइम रेट) सबसे कम है। यहां करीब 87 फीसदी लोग शिक्षित हैं। इस देश में सबसे ज्यादा सैलरी एक शिक्षक को मिलती है। 2010 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां एक शिक्षक की सैलरी 1 लाख 20 हजार डॉलर थी। इसके अलावा बाकी सरकारी कर्मचारियों की अपेक्षा यहां छुट्टियां भी सबसे ज्यादा शिक्षकों को ही मिलती हैं।  
विज्ञापन
Switzerland is the only country in the world where the president changes every year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
स्विट्जरलैंड के बारे में कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं, जो आपको आश्चर्य से भर देंगी। यहां कोई व्यक्ति अगर आत्महत्या करना चाहता है तो वो किसी और की सहायता ले सकता है। ऐसा करना यहां कानूनी रूप से मान्य है। यहां बंदूक रखने वालों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed