शॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन उसके लिए आपको ये भी सोचना पड़ता है कि आपके पास शॉपिंग करने के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं। लेकिन जरा सोचिए, आपने मॉल में जाकर अपने पसंद की ढेर सारी चीजें खरीदी और आपका बिल कोई और भर दो तो। हालांकि आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है, लेकिन अमेरिका के डर्बी शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है।
2 of 7
Supermarket, USA
- फोटो : social media
यहां एक शख्स ने वॉलमार्ट के सुपरमार्केट में खरीदारी करने आए लोगों के सारे बिल चुका दिए। पूछने पर उसने खुद को सांता बताया। हालांकि उस शख्स की असली पहचान अब भी लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई है।
मॉल में खरीदारी करने आई जूली गेट्स नाम की एक महिला ने बताया कि वो अपना सारा सामान उठाकर पेमेंट करने के लिए जा रही थी। इसी बीच कैश काउंटर के पास खड़े एक आदमी ने उसे रोक लिया और पूछा कि क्या वो और भी सामान खरीदना चाहती हैं? इसपर महिला ने कहा कि हां, उन्हें और भी चीजें खरीदनी है। इसके बाद शख्स ने उससे कहा कि आप जितना सामान खरीदना चाहती हैं, खरीद लीजिए, मैं आपका बिल भर दूंगा।
महिला ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि वो शख्स उससे मजाक कर रहा है, लेकिन जब तक वो सारा सामान खरीदकर वापस नहीं आ गई, वो शख्स वहीं पर खड़ा रहा। इसके बाद उस अनजान शख्स ने महिला का 199 डॉलर यानी करीब 14,000 रुपये का बिल चुका दिया। इसपर महिला ने उससे पूछा कि ऐसे कौन करता है, तो उस शख्स ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'सांता'।
मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उस शख्स ने उस रात स्टोर में मौजूद सभी लोगों का बिल चुकाया। हालांकि वॉलमार्ट ने ये बताने से इनकार कर दिया कि उस अनजान शख्स ने कुल कितने लोगों का बिल भरा और उसमें उसने कुल कितने पैसे खर्च किए।