फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 दिन का बच्चा बना सोशल मीडिया स्टार, जन्म से पहले Instagram पर बना लिए 10 लाख फॉलोवर्स

Sat, 17 Feb 2018 07:07 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Six Days Old Baby Calihan Gee Makes Record With 1.5 Million Followers on Instagram
Calihan Gee - फोटो : Instagram

यह बच्चा सिर्फ छह दिन का है। लेकिन जन्म से पहले ही यह स्टार बन चुका था। इंस्टाग्राम पर इसके 14 लाख फॉलोवर्स हैं। जन्म के चार दिन के अंदर ही करीब 10 लाख लोग इसके इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ गए और रातों-रात यह बच्चा सोशल मीडिया का स्टार बन गया। यह ना तो किसी रईस खानदान का वारिस है, ना ही ऊपरवाले ने इसे कोई स्पेशल पावर देकर भेजा है। फिर इसकी लोकप्रियता का कारण क्या है?

Six Days Old Baby Calihan Gee Makes Record With 1.5 Million Followers on Instagram
Calihan Gee - फोटो : Instagram

इस बच्चे का नाम कैलिहन है। मां जैसिका और पिता गैरिट ने अपनी तीसरी संतान की खुशखबरी दुनिया से शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला। गौर करने वाली बात यह है कि इस वीडियो को जिस अकाउंट से अपलोड किया गया वह इस बच्चे के नाम से ही शुरू किया गया है। 

 

hello world.. 🌎

A post shared by Calihan "Cali" Gee (@caligee) on

Six Days Old Baby Calihan Gee Makes Record With 1.5 Million Followers on Instagram
Calihan Gee - फोटो : Instagram

कैलिहन का वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। देखते ही देखते लोग इस बच्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर टूट पड़े और इसे फॉलो करना शुरू कर दिया। हालांकि, कैलिहन के जन्म से पहले ही वह सेलिब्रिटी बन चुका था। जब उसके नाम से माता-पिता ने अकाउंट बनाया तब भी कम से कम 5 लाख लोग उसे फॉलो करते थे। इसके पीछे भी एक खास वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six Days Old Baby Calihan Gee Makes Record With 1.5 Million Followers on Instagram
Bucket List Family - फोटो : Instagram

दरअसल, कैलिहन के पिता गेरिट ने साल 2014 में स्नैपचैट को अपना बारकोड स्कैनर ऐप करीब 3 अरब 50 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी और सामान भी बेच दिए। फिर यह कपल अपने दो बच्चों के साथ विश्व यात्रा पर निकल गया। पिछले 3-4 सालों में यह परिवार 50 देशों की यात्रा कर चुका है। वह अपनी यात्राओं के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर 'बकेट लिस्ट फैमिली' नाम से बने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। 

विज्ञापन
Six Days Old Baby Calihan Gee Makes Record With 1.5 Million Followers on Instagram
Bucket List Family - फोटो : Instagram

इस जोड़ी की तीसरी संतान कैलिहन का जन्म अमेरिकी राज्य यूटा में हुआ। इंस्टाग्राम पर 'बकेट लिस्ट फैमिली' अकाउंट पर करीब 10 लाख फॉलोवर्स और यूट्यूब पर पौने दो लाख सब्सक्राइबर हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed