फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में एक 'दिलवाला' अस्पताल, जहां मुफ्त में होता है दिल का इलाज

Tue, 24 Oct 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 24 Oct 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Satya Sai Sanjeevni Hospital of Naya Raipur provides free of cost Heart Treatment
अस्पताल
इस इमारत को गौर से देखिए...दिल के शेप में बनी इस इमारत का दिल भी बहुत बड़ा है। गरीब मां-बाप, जो अपने बच्चों के दिल के छेद के ईलाज के लिए लाखों रुपये नहीं जुटा पाते उनका मसीहा है ये अस्पताल।


पढ़ें- ये हैं दुनिया के 11 विचित्र जोड़े, कुछ नया करने के चक्कर में देखो क्या कर डाला
Shri Satya Sai Sanjeevni Hospital of Naya Raipur provides free of cost Heart Treatment
अस्पताल
इस अस्पताल का नाम श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल है जो छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में है। यहां पर दिल के मरीज बच्चों का मुफ्त में ईलाज किया जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस अस्पताल में कैश काउंटर तक नहीं है। इस अस्पताल में देश भर से मरीजों के अलावा कई देशों के मरीज भी मुफ्त इलाज कराने पहुंचते हैं जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शुमार है।  

पढ़ें- लाखों में बिकता है इस जानवर का एक लीटर खून, दाम सुनोगे तो रह जाओगे दंग     
Shri Satya Sai Sanjeevni Hospital of Naya Raipur provides free of cost Heart Treatment
अस्पताल
30 एकड़ में बने इस अस्पताल की नींव 2012 में रखी गई थी। यहां नवजात बच्चों से लेकर 18 साल तक के बच्चों का फ्री में इलाज किया जाता है।  मरीज के साथ उसके एक अटेंडेंट को भी यहां रहने-खाने की मुफ्त इंतजाम हैं। यहां पर रोजाना तीन ऑपरेशन किए जाते हैं। अपने इस काम के लिए अस्पताल को  2016 में बेस्ट सिंगल स्पेशयिलिटी अवार्ड से बी नवाजा जा चुका है।

पढे़ं- यहां की महिलाओं का ऐसा अजीब फैशन, पूछने पर देती हैं ये अजीब तर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Satya Sai Sanjeevni Hospital of Naya Raipur provides free of cost Heart Treatment
अस्पताल
यह सम्मान एसोचैम एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से भारत में हेल्थ सर्विस में खास काम करने के लिए दिया जाता है। यहां पहले आओ पहले पाओ की नीति के तहत रोजाना सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक छह मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। हालांकि इमरजेंसी होने पर तुंरत भर्ती करने की सुविधा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed