अक्सर ऐसा आपने लोगों से कहते सुना होगा कि पत्थर अपना आकार कुछ सालों के बाद बदलने लगते हैं लेकिन आज हम आपको एक गांव में मौजूद ऐसे पत्थरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना आकार इतनी जल्दी बदल लेते है जिसकी वजह से लोग उन्हें जिंदा मानने लगे हैं।
पढ़ें- ये हैं दुनिया के 11 विचित्र जोड़े, कुछ नया करने के चक्कर में देखो क्या कर डाला
पत्थरों का तेजी से बढ़ता हुआ आकार लोगों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है। ये पत्थर रोमानिया के एक गांव में है।
पढ़ें- एक ऐसा परिवार, 100 खतरनाक जानवर करते हैं इसकी रखवाली
इन पत्थरों के बारे में जियोलॉजिस्ट कई बार रिसर्च कर चुके हैं लेकिन इनका बढ़ता हुआ आकार अभी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। इस गांव के लोगों का कहना है कि पानी के संपर्क में आने के बाद ही इनके आकार में लगातार बदलाव आ रहा है।
पढे़ं- यहां की महिलाओं का ऐसा अजीब फैशन, पूछने पर देती हैं ये अजीब तर्क
वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश के वक्त ये पत्थर काफी बढ़ जाते है। जिसकी वजह इनमें मौजूद मिनरल सॉल्ट की भारी मात्रा हो सकती है। फिलहाल इस बात का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है।