फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

76 साल की दादी मां को चढ़ा ऐसा चस्का, इस उम्र में रोज करने आती है ये काम

Wed, 02 May 2018 08:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
seventy years old grandma ice skates over a frozen lake in Siberia
grandma
न उम्र का तकाजा, न किसी बात की परवाह... मन में हजारों उमंगे लिए अपने हौसलों को पूरा करने का जज्बा रखती है 76 साल की ये महिला। जी हां अपना हर दिन यह अपने मन में उठने वाली उमंगों को पूरा कर गुजारती हैं।हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला की जो 76 साल की उम्र में पहुंचने के बावजूद दुनिया के सामने एक मिसाल बन कर सामने आई हैं।  



 
seventy years old grandma ice skates over a frozen lake in Siberia
grandma skates on ice lake
खासतौर से उन महिलाओं के लिए जो अपने जीवन को बांधकर अपनी जिंदगी जिती हैं। जी हां इस महिला की कहानी के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह वाकयी असाधारण है। जमा देने वाले मौसम में यह वृद्ध महिला वो काम कर लेती है जो किसी भी जवान महिला के बस की बात न हो। अरे महिला छोड़िए किसी जवान पुरुष के लिए भी यह बेहद कठिन साबित होगा। 
seventy years old grandma ice skates over a frozen lake in Siberia
grandma skates on ice lake
दरअसल 76 वर्षीय यह महिला रोजाना दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ से जमी झील पर स्केटिंग करने आती हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई तो मीडिया का ध्यान उस ओर गया। फोटो में नजर आ रही इस महिला का नाम ल्युबोव मोरखोदोवा बताया जाता है। इन्हें जब आप बर्फ पर स्केटिंग करते देखेंगे तो खुद उनके अद्भुत साहस के लिए ताली बजाने को मन कर जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
seventy years old grandma ice skates over a frozen lake in Siberia
grandma with her cows
साइबेरिया के एक छोटे से गांव में रहने वाली ल्युबोव दुनिया की सबसे बड़ी बर्फीली झील ‘लेक बैकाल’ के समीप रहती हैं। वह रोजाना सुबह उठती है और स्केटिंग करके झील के उस हिस्से में जाती हैं, जहां पानी आसानी से मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह झील साल में ज्यादातर महीने जमी रहती है। वे वहां से बर्फ को तोड़कर पानी लाती हैं और अपनी गायों व अन्य पशुओं को पिलाती हैं ताकि वे जीवित रह सकें। ल्युबोव के घर में पूरा गौ परिवार, श्वान, बिल्लियां और मुर्गियां पलती हैं। वे खुद से ज्यादा उनका ख्याल रखती हैं। 

 
विज्ञापन
seventy years old grandma ice skates over a frozen lake in Siberia
grandma skates on ice lake

गौरतलब हो ल्युबोव ने 7 साल की उम्र में स्केटिंग सीखी थी, उनके पास आज भी 1943 के स्केट्स हैं, वे झील पर स्केटिंग के लिए उन्हीं का इस्तेमाल करती हैं।2011 में पति की मौत के बाद वह अकेली पड़ गईं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी कोई शिकायत नहीं की। निराशा क्या होती है शायद उनकी लाइफ डिक्शनरी में यह शब्द था ही नहीं। वह चेहरे से हमेशा खुशमिजाज नजर आती हैं। हां पति के जाने के बाद गर्मियों में उनके पोते-पोती, नाती-नातिन उनके पास आ जाते हैं। लेकिन अपनी मदद के लिए उन्होंने कभी उन्हें नहीं कहा। वह सारा काम अकेले ही करती हैं। पशुओं के लिए पानी लेने खुद जाती हैं और उन्हें पिलाती हैं। 

देखें यूट्यूब पर डाला गया ये वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed