फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां निजी क्लीनिक में डॉक्टर्स ने किया 8 फुट लंबे सांप का CT SCAN, देखें तस्वीरें

Wed, 27 Sep 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 27 Sep 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
see pics 8ft long critically injured python undergoes ct scan in odisha

इंसानों के CT SCAN होते हुए तो आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने देश में किसी सांप के सीटी स्कैन के बारे में सुना है। जी हां रविवार को ओडिशा में गंभीर रूप से चोटिल सांप का CT SCAN किया गया।



ये भी पढ़ें-  स्टूडेंट के दिमाग के आगे टीचर को भी माननी पड़ी हार, दे दिया नकल का मौका

see pics 8ft long critically injured python undergoes ct scan in odisha

ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार को एक निजी क्लीनिक में 8 फुट लंबें बर्मी अजगर का सीटी स्कैन हुआ। देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सांप का सीटी स्कैन किया गया हो। 

see pics 8ft long critically injured python undergoes ct scan in odisha

भुवनेश्वर से करीब 130 किमी दूर आनंदपुर के करीब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को ये सांप चोटिल अवस्‍था मिला, जिसके बाद उन्होंने इसे स्नैक हेल्पलाइन को सौंप दिया ( सांपों की हेल्‍थ और ओडिशा में सांपों के बचाव के लिए कार्य कर  रही 60 लोगों की टीम)। इसके बाद इस सांप को गंभीर हालत में ओडिशा के कृषि व प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज में लाया गया। सांप का एक्स‍ रे किया, लेकिन उसमें उसकी चोटों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
see pics 8ft long critically injured python undergoes ct scan in odisha

स्नैक हेल्पलाइन के सुभेंदु मलिक ने बताया कि काफी रिसर्च करने के बाद इस नतीजे पर आया गया कि सांप जिन चोटों से जूझ रहा था, उसके बारे में पता लगाने के लिए सीटी स्कैन करना ही ठीक रहेगा। इसके बाद डॉक्टर्स ने एक प्राइवेट क्लीनिक में उसका सीटी स्कैन करवाया क्योंकि सरकारी हॉस्पिटल में ये करना संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें- अब पौधे से भी बनेगा अंडा, छात्रों ने खोज निकाला ये गजब तरीका

विज्ञापन
see pics 8ft long critically injured python undergoes ct scan in odisha

इस दौरान उनके सामने ये चुनौती आई कि सांप को सीटी स्कैन के दौरान स्थिर कैसे रखा जाए। इसके लिए उन्होंने मेडिकल टेप का इस्तेमाल किया। मलिक ने बताया कि सीटी स्कैन से पता चला कि दिमाग की चोट सहित सांप को कई आंतरिक चोटें भी आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed