ये हैं Android मोबाइल के लिए 7 बेस्ट एंटीवायरस, फ्री में करें डाउनलोड
विज्ञापन

एंड्रॉयड फोन में सिक्योरिटी को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। आए दिन प्ले-स्टोर पर मैलवेयर वाले ऐप देखे जाते हैं। ऐसे में आपके फोन की सिक्योरिटी आपके हाथ में है, क्योंकि फोन से कॉन्टेक्ट डिटेल सहित, बैंक से संबंधित जानकारियां लीक हो सकती हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 7 फ्री एंटीवायरस जिन्हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

AVL
इस एंटीवायरस को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एंटीवायरस के साथ बेकार की फाइलों को डिटेक्ट करने का भी फीचर है। इसके अलावा इसमें कॉल ब्लॉकर फीचर भी है।

Avast Mobile Security
यह एक जाना-पहचाना सिक्योरिटी एंटीवायरस है जिसे आप प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कॉल ब्लॉकर के साथ-साथ एंटी-थेफ्ट फीचर भी है। एंटी-थेफ्ट फीचर की मदद से आप अपने फोन के खो जाने पर भी लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन