{"_id":"5a0c2ca14f1c1b7a548bd0a1","slug":"restaurant-of-order-mistakes-where-waiters-forget-your-order","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस्टोरेंट ऑफ आर्डर मिस्टेक्स' नाम से हो रहा मशहूर, यहां वेटर भूल जाते हैं आर्डर ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
'रेस्टोरेंट ऑफ आर्डर मिस्टेक्स' नाम से हो रहा मशहूर, यहां वेटर भूल जाते हैं आर्डर
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Restaurant of Order Mistakes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी कोई ऐसा रेस्त्रां देखा हैं जहां आप कोई आर्डर करते हैं और उसकी जगह वेटर गलती से दूसरा ऑर्डर ले आया हो..? चलिए एकबार के लिए मान भी लिया जाए कि ऐसा हो सकता है, लेकिन ये कहां तक संभव है कि वह आर्डर आपको जबरन खाना पड़ जाए ? और तो और आप इस गलती पर किसी पर भड़क भी नहीं सकते। है ना हैरान कर देने वाली बात। आप तो ऐसे किसी भी रेस्त्रां को पागलों का जगह कह देंगे लेकिन जनाब यहां ऐसे ही होता है। बगल में बैठे जिस टेबल पर नजर डालेंगे यही हाल देखने को मिलेगा।
Restaurant of Order Mistakes
जी हां असलियत में एक ऐसा रेस्त्रां हैं जहां आपकी टेबल पर गलत आर्डर आ सकता है। दरअसल, इस रेस्त्रां को भुलक्कड़ों का अनोखा रेस्त्रां कहा जाता है। इस अजीबो-गरीब रेस्त्रा का नाम है ‘रेस्टोरेंट ऑफ आर्डर मिस्टेक्स’।
Restaurant of Order Mistakes
अपने इसी बेढंगेपन से रेस्टोरेंट ऑफ आर्डर मिस्टेक्स टोक्यो का बेहद चर्चित रेस्त्रां बन चुका है। दरअसल, यहां पर डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी का सामना कर रहे लोगों को वेटर की नौकरी दी जाती है। 2-4 जून तक यह रेस्त्रा ट्रायल पीरियड पर था। लेकिन अब यहां कस्टमर्स का आना जाना शुरू हो गया है। मजेदार बात यह है कि यह रेस्त्रां लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Restaurant of Order Mistakes
यहां आने वाले लोगों के अभी तक मजेदार अनुभव रहे। यहां से निकलने वाले लोग कहते हैं अपनी मर्जी का तो रोज खाते हैं कभी इन वेटर की मर्जी का भी खायें क्या पता आपको ज्यादा मजा आ जाये। इस रेस्त्रां का असल मकसद डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी का सामना करने वाले लोगों को वेटर बनाकर ये एहसास दिलाना है कि ये भी समाज का हिस्सा हैं और यहां आने वाले कस्टमर को यह बताना कि इतना मुश्किल भी नहीं इन भोले भुलक्कड़ों से डील करना।
विज्ञापन
देखें वीडियो