{"_id":"5a22525d4f1c1b3c3d8bb163","slug":"people-walk-on-the-water-instead-of-the-road-in-this-amazing-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क की जगह पानी पर चलते हैं यहां लोग, जमीन में गड़ा मिला था ये शहर","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सड़क की जगह पानी पर चलते हैं यहां लोग, जमीन में गड़ा मिला था ये शहर
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Giethoorn
इस शहर के बारे में दुनिया को शायद कम ही मालूम हो। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां के लोग सड़क की जगह पानी पर चलते हैं। बताया जाता है कि यह शहर 18 वी शताब्दी में जमीन में गड़ा मिला था।
Giethoorn
जानकारी के मुताबिक 'नीदरलैंड का वेनिस' कहा जाने वाला एक और शहर इस धरती पर मौजूद है। यह शहर 'गिएथूर्न' के नाम से जाना जाता है। इस शहर की आबादी महज 2,600 के करीब है।
Giethoorn
यहां सड़कों से ज्यादा नहरों का यूज किया जाता है। कहीं भी आना-जाना हो लोग नहरों से ही जाते हैं। यहां पोस्टमेन भी अपनी डाक नाव के माध्यम जरिए बांटने जाता है। दरअसल, इस शहर का कनाल स्ट्रक्चर बड़ा गजब का बनाया गया है। दूर-दूर तक फैले हुए खेतों में जाने के लिए भी लोग इन्ही नहरों को इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Canal city Giethoorn
शहर में 176 लकड़ी से बने ब्रिज हैं जो इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अब इस खूबसूरत जगह को देखने के लिए हर साल पर्यटकों की भारी भीड़ यहां जुटने लगी है। कार और बाइक की चिल्लम-चिल्ली से दूर यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र बन गई है। इस शहर में पर्यटकों को वाहन शहर से बाहर रखने की हिदायत दी जाती है।
विज्ञापन
Canal city
यहां आने वाले पर्यटक खूबसूरत नावों से पूरे शहर में घुमते हैं। बताया जाता है कि यहां सर्दियों के समय लोग स्पेशली आइस स्केटिंग करने आते हैं। ठंड में भी यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां आने वाले टूरिस्ट की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई होटल्स और रेस्टोरेंट बनाए गए हैं।