फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूलों में लड़के स्कर्ट पहनेंगे और लड़कियां पैंंट, हेडटीचर ने किया ऐलान तो पैरेंट्स हैरान

Thu, 12 Apr 2018 07:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Now Boys can wear skirt in schools at Britrain
boys in skirt
अक्सर लड़कियों के पहनावे को लेकर ज्यादा बातें की जाती हैं। लेकिन इस एक घटना से लड़कों के पहनावे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पूरी दुनिया में इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। शायद आप भी इसके बारे में जानकर ताज्जुब मानने लगें। 



 

UK, BRITIAN, SCHOOL, GENDER NEUTRAL, SCHOOL UNIFORM, SKIRTS, TROUSERS, यूके, स्कर्ट, ड्रेस

Now Boys can wear skirt in schools at Britrain
girls in Pants and boys in skirt
ब्रिटेन के एक जानेमाने स्कूल ने यह नया नियम लागू किया हैै। स्कूल ने लड़कियों की तरह अब लड़कों को भी स्कर्ट पहनने की इजाजत दी है। जी हां, इस स्कूल का नाम 'अपिंगम' बताया जा रहा है। स्कूल के हेडटीचर ने स्वंय इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई लड़का स्कर्ट पहनने की इच्छा जाहिर करता है तो उसे ऐसा करने दिया जाएगा।
Now Boys can wear skirt in schools at Britrain
Boys wear skirt in schools
'अपिंगम' ब्रिटेन के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। यहां की सालाना फीस 33 लाख रुपए के आसापास बताई जाती है। 1973 में यहां पहली छात्रा को एडमिशन दिया गया था लेकिन अब यहां लड़के-लड़कियां साथ में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now Boys can wear skirt in schools at Britrain
skirt
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी इस स्कूल ने लैंगिक असामनता को खत्म करने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं। इस स्कूल ने छात्र-छात्रा की जगह सबसे पहले 'प्यूपिल' शब्द का इस्तेमाल किया। उस समय भी यह स्कूल खासा चर्चा में आया था। 
विज्ञापन
Now Boys can wear skirt in schools at Britrain
boys in skirt
स्कूल के हैडटीचर ने कहा मैं उम्मीद करता हूं कि प्यूपिल मेरे पास खुद आकर कहें कि हम स्कर्ट पहनना चाहते हैं और हम इसकी मंजूरी देंगे। अपिंघम में हालांकि अब भी छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म की व्यवस्था है। हालांकि भारत जैेस देश में अगर कोई स्कूल ऐसा नियम बनाता तो शायद इसका मजाक उड़ाया जाता लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसे कदमों को आगे चलकर हमेशा सही ठहराया जाता। क्योंकि ये उदारता की नींव पर लिए गए फैसले होते हैं जो सीधा दिल-ओ-दिमाग पर असर करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed