{"_id":"59e4844c4f1c1bcd538b7d45","slug":"most-dangerous-lake-in-the-world-water-turns-into-stone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी 'तिलिस्मी झील', दावा-इसका पानी छूते ही पत्थर में बदल जाते हैं सब","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
एक ऐसी 'तिलिस्मी झील', दावा-इसका पानी छूते ही पत्थर में बदल जाते हैं सब
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Tue, 17 Oct 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
झील के पानी के सम्पर्क में आकर बन गए परत्थर के
हमनें अपने बचपन में 'तिलिस्मी राज' वाली किस्से-कहानियां तो खूब सुनी होंगी। इन्हीं कहानियों में से एक राजा की यह कहानी भी जरूर सुनी होगी जो किसी चीज को छूता था वो सोने की हो जाती थी। ऐसी ही कहानी एक झील की है। सुनने में ये आपको किसी परिकथा की बात लग रही होगी लेकिन ये सच है।
पत्थर की प्रतिमा बन जाते है जीव-जन्तु
अब तो ये झील 'मोस्ट डेंजरस लेक' कहलाने लगी है। ऐसा दावा हैं कि इस झील का पानी जो कोई छूता है, वो स्टेच्यू (पुतला) बन हो जाता है। इस झील के पानी में आखिर ऐसी क्या बात है, जो उसे छुने वाला स्टेच्यू बन जाता है। आइये जानते हैं इस झील का रहस्य...
झील के किनारे मिलेंगे ऐसे स्टेच्यू
गिज्मोडो डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह झील तंजानिया में है। कहते हैं कि इस झील के पानी को छूते ही जानवर पत्थर के बन जाते हैं। हालांकि इसके पीछे का रहस्य झील की रासायनिक व्यवस्था है। झील के चारों और पत्थर के बने जीव-जन्तुओं के पुतले जहां-तहां देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
निक ब्रान्डट
आपकी जानकारी के लिए बता दें निक ब्रान्डट ने अपनी नई किताब अक्रोस द रेवेज्ड लैंड के लिए इस झील के चारों के आसपास पत्थर बन चुके कई जानवरों की तस्वीरें खिंची हैं। दरअसल, झील का पीएच मान 9 से साढे 10 तक है। निक अपनी किताब में लिखते हैं कि उन्हें इन जानवरों के मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। उत्तरी तंजानिया के नैट्रन झील के पास ये जीव पत्थर बन चुके थे।
विज्ञापन
निक ने इस झील के किनारे पहुंचकर ली ये तस्वीरें
लेकिन किसी को भी ये नहीं पता था इनकी मौत आखिरकार हुई कैसे...? इसकी वजह झील का पानी ही हो सकता है जो उच्च सांद्र सोडा और नमक है। सोडा और नमक का ये मिश्रण जानवरों परकैल्शियम की परत चढ़ा देता है। जिससे उनकी पूरी नमी सूख जाती है।