'ग्लैमर्स वर्ल्ड अॉफ मिस टीन यूएसए' की एक खूबसूरत अदाकारा को देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं। ये अदाकारा वर्ष 2015 में यूएस की मिस टीन रह चुकी है। न सिर्फ
खूबसूरती के लिए फेमस बल्कि वो एक टैलेंटेड वॉलीबॉल प्लेयर भी रह चुकी है।
उस अदाकारा का नाम जिलेन विलियम्स है जिसकी उम्र मात्र 20 साल है। 2015 सितंबर में वॉलीबॉल खेलते हुए अचानक उसके पैरों में दर्द हुआ लेकिन उसने नजरअंदाज किया। कुछ दिनों बाद उसे जब इस दर्द की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
एमआरआई होने के बाद पता चला की उसके
पैर की हड्डी टूट चुकी है जो धीरे धीरे ट्यूमर में बदल रही थी। उसे लगा था ये इनफेक्शन है लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि
उसे बोन ट्यूमर है। उसे अपने पैर का अॉपरेशन कराना पड़ा।
अॉपरेशन के बाद उसे अपना पैर तो मिला लेकिन आधा अधूरा। उसके पैर का अधा हिस्सा काटकर पैर के दूसरे हिस्से से जोड़ा गया। डॉक्टरों के लिए ये काम मुश्किल भरा था लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक किया। अब जिलेन लोहे की टांगो पर वॉलीबॉल खेलती है, वो बेहद खुश है।
जिलेन ने कहा कि
'हालांकि मुझे हमेशा से लंबे बाल बेहद पंसद थे अब मैं अपने बालों के देखकर खुद ही हंसती हूं'। मैं जैसी पहले थी वैसी ही अभी भी हूं,।