{"_id":"5b7aa28942c7924631101d4f","slug":"minister-reached-hospital-by-cycling-for-her-delivery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चा जनने साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची मंत्री, वजह जानकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
बच्चा जनने साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची मंत्री, वजह जानकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
c
अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए न्यूजीलैंड की महिला मंत्री खुद साइकिल चला कर अस्पताल पहुंची। ग्रीन पार्टी की जूली जेन्टर 42 सप्ताह यानी 9 महीने के गर्भ से हैं। उनका कहना है कि उन्होंने साइकिल पर जाने का फैसला किया क्योंकि, "कार में लोगों के लिए अधिक जगह नहीं थी।"
cycle
उन्होंने अपने पति के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, "रविवार की खूबसूरत सुबह।" इसी साल जून में प्रधानमंत्री जैसिन्दा आर्डर्न विश्व की दूसरी ऐसी महिला बनीं थीं जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था।
c
उन्होंने और जूली जेन्टर ने अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑकलैंड सिटी सरकारी अस्पताल को चुना। 38 साल की जेन्टर देश की उप यातायात मंत्री हैं और साइकिलिंग के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं। जूली जेन्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हमें शुभकामनाएं दीजिए। मैं और मेरे पति ने साइकिल को चुना क्योंकि कार में सभी के लिए जगह नहीं थी। लेकिन इस कारण मैं अच्छे मूड में रही।"
विज्ञापन
विज्ञापन
p
उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक साइकिल पर उनकी सवारी ढलान से उतरने जैसी रही। वो कहती हैं, "शायद मुझे बीते हफ्तों में और साइकिल चलानी चाहिए थी ताकि बच्चा पैदा होने में आसानी हो।" अमरीका में पैदा हुई जेन्टर ने अपनी गर्भवती होने की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही की थी। उन्होंने लिखा था, "हमें अपनी साइकिल पर और एक सीट लगवाने की जरूरत है।"
Swedish MEP brings her baby to work in the most adorable voting session ever. pic.twitter.com/Legzyg7z6I
— ian bremmer (@ianbremmer) March 15, 2017
विज्ञापन
cycle
जूली जेन्टर अपने बच्चे के लिए तीन महीने की मैटर्निटी लीव लेने वाली हैं। जेन्टर अब उन महिला नेताओं में शामिल हो गई हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली हैं। न्यूजीलैंड में 1970 में पहली बार एक महिला सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। 1983 में एक और महिला नेता काम के दौरान बच्चे को दूध पिलाने के लिए सुर्खियों में आई थीं।
A post shared by Julie Anne Genter (@julieannegenter) on