{"_id":"59f1b22e4f1c1bcf538b92c9","slug":"man-taken-idea-from-the-hollywood-movie-then-made-this-flying-chair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म से लिया आइडिया और बनाया ऐसा जुगाड़, उड़ गया आसमान में","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
फिल्म से लिया आइडिया और बनाया ऐसा जुगाड़, उड़ गया आसमान में
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
tom with friends
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स ने हॉलीवुड फिल्म से आइडिया लेकर ऐसा कारनामा कर दिया जिसकी वजह से आज उन्हें सब जानने लगे हैं। दरअसल, इस शख्स की एडवेंचरस हैबिट ने उसे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। इसने ऐसा उड़नखटोला बना दिया जिसके चलते ये जनाब सुर्खियों में छा गए। केवल यही नहीं उसने इस उड़नखटोले में सवार होकर आसमान की सैर भी की। असल में वह जानना चाहता था कि ऐसा करके कैसा लगता है।
tom with their flying chair
देखिए क्या किया जनाब ने
रंगबिरंगे गुब्बारे जो हमारी पार्टियों की शान बढ़ाते हैं, उन्हीं गुब्बारों में जनाब ने गर्म हवा भरकर एक कुर्सी से बांध लिए और फिर वह निकल पड़ा आसमान की सैर करने।
बता दें इस आदमी का ये सफर बेहद रोमांचक रहा। हालांकि ऐसा करने में खतरा भी अधिक है। हम इसके लिए सलाह देंगे कि आप ऐसा बिल्कुल न करें।
रंगबिरंगे गुब्बारे जो हमारी पार्टियों की शान बढ़ाते हैं, उन्हीं गुब्बारों में जनाब ने गर्म हवा भरकर एक कुर्सी से बांध लिए और फिर वह निकल पड़ा आसमान की सैर करने।
बता दें इस आदमी का ये सफर बेहद रोमांचक रहा। हालांकि ऐसा करने में खतरा भी अधिक है। हम इसके लिए सलाह देंगे कि आप ऐसा बिल्कुल न करें।
flying chair in sky
यह कारनामा ब्रिटेन के टॉम मॉर्गन ने दक्षिण अफ्रीका में किया है। टॉम को 2009 में आई हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म 'अप' का एक दृश्य बेहद पसंद आया था। उसमें गुब्बारों के नीचे बंधे एक घर को हवा में उड़ता दिखाया गया। बस यहीं से टॉम को आइडिया मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
tom flying in the air with 100 Balloons
फिल्म देखने के बाद से टॉम का उड़नखटोला बनाने का इरादा पक्का हो गया। वह बहुत पहले से ऐसा करना चाहते थे। अपना ड्रीम पूरा करने के लिए उन्होंने लीग ऑफ एडवेंचरिस्ट नामक रोमांचकारी समूह ज्वाइन किया और पहुंचे जोहानिसबर्ग। वहां उन्होंने दोस्तों के साथ कई बार कोशिश की।
विज्ञापन
tom on flying chair
लेकिन सफलता पिछले दिनों मिली, जब उन्होंने गर्म हवा से भरे सौ गुब्बारों के नीचे कुर्सी बांधी और उसपर बैठकर उड़ गए। उन्होंने 25 किमी की दूरी तय की और 2.4 किमी की ऊंचाई पर पहुंचे। यह कारनामा करके वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं।