फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए कैसे समय के साथ बदल रहा है आपका दिमाग, नहीं जानते होंगे यह बात

Wed, 07 Mar 2018 09:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
know How Your Brain Change with time
demo
आमतौर पर माना जाने लगा है कि इंसान के दिमाग की आकृति गोल है जैसा कि वर्तमान में दिखाई देता है, लेकिन हमारे पूर्वजों के दिमाग की आकृति गोल होने के बजाय लंबी हुआ करती थी। कार्बन डेटिंग के आधार पर जब वैज्ञानिकों ने होमो सेपियंस (आदि मानव) के जीवाश्म के 20 नमूनों का अध्ययन किया तो पता चला कि करीब तीन लाख साल पहले हमारे पूर्वजों के दिमाग का आकार तो लगभग उतना ही बड़ा रह चुका है लेकिन उसकी आकृति में बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों से मनुष्य के क्रिया-कलापों में भी भिन्नता आई है।


 
know How Your Brain Change with time
demo
पिछले लंबे समय से दुनिया के मानव वैज्ञानिक जर्मनी के मार्क्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ रिवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी में इस होमो सेपियंस जीवाश्म के 20 नमूनों का अध्ययन कर रहे थे। मशहूर जर्नल साइंस एडवांस में प्रकाशित इसके शोध नतीजों के मुताबिक तीन लाख साल पुराने इन 20 नमूनों में पाया गया कि पिछले एक लाख से लेकर 35000 साल के बीच इंसान का दिमाग धीरे-धीरे बदलता रहा और मौजूदा स्थिति तक पहुंचा। इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक सिमोने नायबॉवर ने बताया कि इंसान के दिमाग का पिछला हिस्सा एक अहम धुरी है जहां मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्से मिलते हैं। यह अनुकूलन,ध्यान और संतुलन के अलावा याददाश्त, भाषा, सामाजिक अनुभूति और भावनात्मक बोध से जुड़े होते हैं।

 
know How Your Brain Change with time
demo
नायबॉवर ने बताया कि दिमाग आज के इंसान में जन्म के बाद के कुछ महीनों में गोलाकार रूप में विकसित होता दिखाई देता है। इंसान के दिमाग का मौजूदा आकार में होने वाला बदलाव पुरातात्विक प्रमाणों से मिले परिवर्तनों के संकेत के मुताबिक ही है। यानी ये बदलाव 40 से 50 हजार साल पहले हुए, जिन्हें इंसान के व्यवहार के आधुनिकीकरण का संपूर्ण समूह कहा जाता है। इनमें प्रतीकों का जोड़तोड़ और काल्पनिक विचार जैसे कि कला, रचना, सजावट, रंगों का इस्तेमाल, मृत लोगों का अंतिम संस्कार, कई उपकरणों वाले जटिल यंत्र, हड्डियों की कलाकृतियां जैसे काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know How Your Brain Change with time
demo
इंसान के दिमाग में लगातार हो रहे हैं बदलाव
इंसान का सबसे पहले होमो सेपियंस का जीवाश्म मोरक्को में मिला था जिसकी आयु तीन लाख साल पुरानी बताई गई। इसके बाद इथियोपिया से भी एक जीवाश्म मिला जो करीब 1,95,000 साल पुराना था। 

इन सबके दिमाग की आकृति लंबी थी। यह शोध बताता है कि होमो सेपियंस एक विकासशील प्राणी है जिसकी अफ्रीकी जड़ें काफी गहरी हैं और जिनमें लगातार बदलाव हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
know How Your Brain Change with time
demo
खतरनाक दिमागी बदलाव रोकने के तरीके
वैज्ञानिकों के मुताबिक अल्जाइमर्स या डिमेंशिया जैसी बीमारियां होने से दशकों पहले ही दिमाग में खतरनाक बदलाव आने लगते हैं। तभी लोगों के पास दिमागी सेहत सुधारने का मौका होता है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग के मुताबिक यह सुधार तीन तरीकों से लाया जा सकता है। इनमें सबसे पहला है अधेड़ उम्र में बीपी का ध्यान रखना। दूसरा है कॉग्नीटिव प्रशिक्षण जिसमें स्पर्श, गंध, पहचान, तर्क और याददाश्त को बेहतर बनाना सिखाया जाता है। तीसरा तरीका सबसे फायदेमंद है जिसमें इंसान को सामूहिक गतिविधियों में शामिल होना बताया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed