दुनिया के तमाम कोनों में इंसानी बस्तियां बसती जा रही हैं। नतीजा ये कि इस धरती के दूसरे बाशिंदों यानी दूसरे जानवरों के लिए जगह कम पडती जा रही है। नतीजा ये कि जंगली जानवर इंसानी बस्तियों पर धावा बोल रहे हैं।
2 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : One Step 4Ward
अफ्रीका के चितकबरे लकड़बग्घे शिकार के लिए बहुत बदनाम हैं। वो शेरों के बाद अफ्रीका के दूसरे बडे शिकारी जानवर माने जाते हैं। ये लकड़बग्घे अफ्रीका के कई देशों में बस्तियों पर धावा बोलते रहते हैं।
3 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Backpackingman
मगर दिलचस्प किस्सा ये है कि इथियोपिया में एक शहर ऐसा है, जहां के लोग इन खतरनाक लकड़बग्घों को दावत पर बुलाते हैं। इथियोपिया के इस शहर का नाम है हरार।
4 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : Crossing World Borders
हरार में रहने वाले यूसुफ ऐसे शख्स हैं जो इन खतरनाक लकड़बग्घों को अपने हाथ से खिलाते हैं। उन्होंने इन लकड़बग्घों से अच्छा राब्ता बना लिया है। यूसुफ इन लकड़बग्घों को अपने घर में बुलाकर दावत देते हैं। अपने हाथ से मांस खिलाते हैं।
5 of 11
Hyena in Ethopia
- फोटो : BBC
दुनिया पर इंसान की दादागीरी चलती है। ऐसे में जानवरों के लिए इंसानी बस्तियों में रहना आसान नहीं है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं, जिन्होंने इंसानों के बीच जाना-आना सीख लिया है।