{"_id":"57ea06cd4f1c1bf90a57594e","slug":"hanging-coffins-and-the-mysterious-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर किसने लटकाए ताबूत, इन्हें देख सिर चकरा जाएगा","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
पहाड़ों पर किसने लटकाए ताबूत, इन्हें देख सिर चकरा जाएगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : roughguides.com
घूमने फिरने के शौकीन लोग अपना शौक पूरा करने के लिए दुनिया का चक्कर लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहाड़ो पर लटके कॉफिन देखने पंहुचते हैं। दुनिया भर में ऐसी कई जगह है जहां हजारों सालों से पहाड़ो पर कॉफिन लटके हुए हैं। जानिए क्यों ये जगह टूरिस्ट लिस्ट में शामिल हो रही हैं।
2000 साल पहले कई समुदाय शवों को कॉफिन में रखकर पहाड़ों पर लटका दिया करते थे। माना जाता है कि कॉफिन्स को पहाड़ो पर रखने से मृत व्यक्ति वापस आसानी से प्रकति में लौट जाता है। इस तरह के हैंगिंग कॉफिन्स विश्व में तीन देशो चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस में मिले है।
चीन में यांग्त्जी नदी के किनारे हैंगिंग कॉफिन्स मौजूद हैं। ये कॉफिन्स मिंग राजवंश के समय बो समुदाय से सम्बंधित है। माना जाता है कि किसी समय में यहां 1000 से ज्यादा कॉफिन्स थे। धीरे धीरे इसकी संख्या कम होती चली गई। जिसकी वजह से इसे संरक्षित कर दिया गया है। अब ये चीन के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस में हैंगिंग कॉफिन्स सगाडा में मौजूद हैं। देखने में ये जगह आज भी किसी डरावने सपने से कम नहीं है। लेकिन यहां ये प्रथा कुछ हद तक अब भी प्रचलित है। यहां बुजुर्ग अपनी मृत्यु ये पहले ही खुद के लिए कॉफिन तैयार करते हैं। वहीं अगर वह अपनी कमजोर सेहत ही वजह से ऐसा नहीं कर पाते तो घर के अन्य सदस्य उनके लिए कॉफिन तैयार करते हैं। मौत के बाद उनका शव पहाड़ी के बाहर लटका दिया जाता है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में हैंगिंग कॉफिन्स सुलावेसी में मिले है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से पहाड़ कि उच्चाइयों पर कॉफिन के लटकाया गया है वह हजारों साल पहले कर पाना कोई आसान काम नहीं था। लोग आज भी नहीं समझ पाते कि शवों को कैसे इन पहाड़ियों पर टांगा होगा।