{"_id":"5b710a5b42c7927fc55255f6","slug":"eye-catching-pictures-of-refugee-camp-in-sudan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी कैंप में कुछ ऐसी होती है जिंदगी, तस्वीरें देखते ही पसीज जाएगा आपका मन","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
शरणार्थी कैंप में कुछ ऐसी होती है जिंदगी, तस्वीरें देखते ही पसीज जाएगा आपका मन
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Refugee Camp
दक्षिण सूडान में 2013 के दौरान गृह युद्ध शुरू हुआ था। तब से वहां के 10 लाख से ज्यादा लोग सीमा पार कर पड़ोसी देश युगांडा पहुंच चुके हैं। ये लोग वहां के शरणार्थी शिविरों में जिंदगी बसर कर रहे हैं। टॉमी ट्रेन्कार्ड इन कैंपों में पहुंचे और वहां मौजूद चीजों को कैमरे में कैद किया। टॉमी की ये तस्वीरें शरणार्थी कैंपों में जिंदगी की झलक पेश करती हैं। टॉमी कहते हैं, "संकट के शुरुआती दिनों में यहां जिंदगी मुश्किल थी, लेकिन धीरे-धीरे यहां रहने वाले शरणार्थियों के हालात सुधारने लगे।"
Trending Videos
shoes
ये जूते 32 साल के ओकोंगो चार्ल्स के हैं। रेंग में हुई लड़ाई के दौरान वो अपने बच्चों से बिछड़ गए थे। अब चार्ल्स के बच्चे उनकी मां के साथ जुबा में रहते हैं।
poster on wall
मिट्टी की दीवार पर टंगे इस पोस्टर को पढ़कर बच्चे जानवरों के नाम याद करते हैं। ये घर बिडी बिडी शिविर में रहने वाली लोना किजी का है। 2016 को दक्षिण सूडान के सेंट्रल इक्वेटोरिया राज्य में जब हिंसा भड़की तो लोना भागकर इस शरणार्थी शिविर में आ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hut
बिडी बिडी शिविर में ही रहने वाले मलिस जस्टिन की झोपड़ी।
विज्ञापन
toy
खिलौने वाली कार से खेलता एक बच्चा। यहां पूरे शिविर में बच्चे ऐसी कारों से खेलते दिख जाएंगे। इन कारों को बोतलों के ढक्कन और खराब प्लास्टिक से बनाया जाता है।
