आपको अमिताभ बच्चन की मर्द फिल्म का वो सीन तो याद होगा जिसमें कुत्तों और भारतीयों को अंग्रेजों के होटल में जाने पर रोक दिया जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में पांच जगहें ऐसी हैं जहां भारतीयों के ही प्रवेश पर पाबंदी है। भारत में इन 5 जगहों के मालिक इंडियन ही हैं और यहां केवल विदेशियों को ही आने की इजाजत है।
डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक चेन्नई में एक होटल है जहां केवल उन्हीं कस्टमर्स को आने दिया जाता है जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है। भारतीयों को होटल में न आने देने के नियम को यहां सख्ती से लागू किया गया है।
गोआ में कई समुद्री बीचेज पर भारतीयों का जाना मना है।ये सभी बीच विदेेशियों के लिए आरक्षित है। भारतीयों को प्रतिबंधित करने का कारण दिया गया है कि यहां आने वाले विदेशी पर्यटक नहीं चाहते है कि उन्हें बिकनी में देखकर भारतीय सीटी मारे या फिकरे कसें।
बंगलुरू का यह होटल खासकर जापानी लोगों के लिए था। इसको लेकर शिकायत की गई थी होटल का स्टाफ भारतीयों को नहीं आने देता। हालांकि बाद में नस्लीय भेदभाव करने की वजह से ग्रेटर बंगलुरू सिटी कॉरपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।
गोआ की तरह पुडुचेरी में भी ऐसे बीच हैं जहां भारतीयों को नहीं आने दिया जाता। यहां के यह रेस्टोरेंट्स और रिजर्व बीच केवल विदेशियों के लिए हैं। यहां जाना है तो विदेशी पासपोर्ट दिखाइए और बीच पर जमकर मस्ती कीजिए।